विज्ञापन

दही में गुड़ मिलते ही होता है कमाल, गर्मी के लिए भौकाल और हीटवेव का काम, Quick Recipe

Gud Ki Lassi Kaise Banti Hai: मीठी लस्सी पी-पीकर हो गए हैं बोर? तो एक बार गुड़ से बनी लस्सी ट्राई करें. यह स्वाद और सेहत दोनों के लिए कमाल साबित हो सकती है. रेसिपी नोट करें.

दही में गुड़ मिलते ही होता है कमाल, गर्मी के लिए भौकाल और हीटवेव का काम, Quick Recipe
क्या गुड़ की लस्सी सेहत के लिए अच्छी है?

Gud Ki Lassi Kaise Banti Hai: गर्मियों के मौसम में कुछ ठंडा-ठंडा पीने को मिल जाए, तो बस दिल खुश ही हो जाता है. ज्यादातर लोग मीठी लस्सी के दीवाने हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं एक लस्सी ऐसी भी है, जिसका स्वाद अगर आपने एक बार चख लिया, तो बस बार-बार यही पीने का मन करेगा. हम बात कर रहे हैं गुड़ की लस्सी की. अगर आप भी इस ड्रिंक को ट्राई करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई रेसिपी को जरूर नोट करें.

Latest and Breaking News on NDTV

गुड़ की लस्सी कैसे बनाएं?

सामग्री:

  • दही (2 कप) (ठंडी)
  • गुड़ (3 से 4 बड़े चम्मच पिसा हुआ)
  • ठंडा पानी (1 कप)
  • इलायची पाउडर (1 चुटकी)
  • केसर के धागे (3 से 4)
  • बर्फ के टुकड़े (4 से 5)
  • पिस्ता और बादाम (पतला कटा हुआ)

बनाने की विधि?

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में ठंडी दही लें और उसे व्हिस्क या चम्मच से हल्का-हल्का फेंट लें.
  • अगर गुड़ पिसा हुआ है तो उसे सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • अब फेंटी हुई दही में गुड़ का घोल डालें और धीरे-धीरे मिलाते जाएं.
  • इसमें ठंडा पानी डाल दें. ध्यान रहे, पानी एक बार में ज्यादा न डालें.
  • हल्की गाढ़ी या पतली लस्सी, आप जैसी चाहें, उसी हिसाब से पानी बढ़ा-घटाकर कंसिस्टेंसी सेट करें.
  • अब लस्सी में 1 चुटकी इलायची पाउडर डालें. 
  • चाहें, तो अपनी पसंद के हिसाब से कुछ केसर के धागे भी डाल सकते हैं.
  • अब सारी सामग्री को या तो हाथ से मथ लें या फिर 10 से 15 सेकंड के लिए हैंड ब्लेंडर का इस्तेमाल करें.
  • एक ग्लास लें, उसमें बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से गुड़ लस्सी भरें और मजे से पिएं.

इसे भी पढ़ें: नौतपा सिर्फ नुकसान नहीं करता, जानिए धरती के लिए क्यों जरूरी हैं ये 9 दिन?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaggery Lassi Recipe, Gud Lassi Benefits, Gud Ki Lassi Kaise Banaen, Gud Ki Lassi Kaise Banai Jaati Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com