Akhrot Khane Ke Fayde: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हम कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं और उन्हीं में से एक हैं ड्राई फ्रूट्स. ड्राई फ्रूट्स को पोषण का खजाना कहा जाता है. कुछ ड्राई फ्रूट्स ऐसे हैं जिनका सेवन शरीर को समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है. अखरोट एक ऐसा ही ड्राई फ्रूट्स है जिसे हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. रोजाना इस मेवे का सेवन कर शरीर को कई लाभ पहुंचा सकते हैं. अखरोट में फाइबर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम, विटामिन बी 6, फोलेट और थियामिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं इस मेवा को खाने के फायदे और तरीका.
कैसे करें अखरोट को डाइट में शामिल- (How To Eat Walnut)
अखरोट को कई तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसे आप सीधे खा सकते हैं या भीगोकर खा सकते हैं. अखरोट को सलाद में डालकर भी खाया जा सकते हैं. इसे आप नाश्ते में ओट्स में डालकर भी खा सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अखरोट खाने के फायदे- Benefits Of Eating Walnut:
1. दिल-
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो दिल की बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- थुलथुले पेट को कम करने के लिए शाम को नाश्ते में खाएं ये सफेद चीज, कुछ ही दिनों में नजर आने लगेगा फर्क

2. ब्रेन हेल्थ-
अखरोट का शेप मस्तिष्क के समान होता है और यह मेमोरी को बूस्ट करने में मददगार है.
3. मोटापा-
अखरोट में हाई फाइबर और प्रोटीन होते हैं, जो आपको लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है.
4. डायबिटीज-
रोजाना अखरोट खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है.
5. हड्डियों-
अखरोट में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.
6. स्किन-
अखरोट में मौजूद आवश्यक फैटी एसिड स्किन को मॉइस्चराइज करने और बालों की सेहत में सुधार करने में मदद कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं