विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: हर खाने का स्वाद बढ़ा देगी कर्नाटक स्पेशल भिंडी की चटनी, देखें वीडियो

Bhindi Ki Chutney: बेंडेकायी चटनी कर्नाटक की एक फेमस और स्वादिष्ट रेसिपी है, जो भिंडी, दाल, मसाले, टमाटर और इमली से बनाई जाती है.

आज क्या बनाऊं: हर खाने का स्वाद बढ़ा देगी कर्नाटक स्पेशल भिंडी की चटनी, देखें वीडियो
Bhindi Ki Chutney: कैसे बनाएं स्वादिष्ट चटनी.
NDTV

Bhindi Ki Chutney Kaise Banaye: भारतीय खाने में चटनी एक खास जगह रखती है. क्योंकि ये किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करती है. सबसे अच्छी बात ये ही कि भारत में आपको अनगिनत चटनी की वैराइटी मिल जाएंगी. यहां हर राज्य का अपना एक खास स्वाद है. अगर आप भी रोज-रोज वही टमाटर या हरे धनिए की चटनी खाकर बोर हो चुके हैं? तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कर्नाटक की एक ऐसी फेमस रेसिपी, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाए. इसे बेंडेकायी चटनी (Bendekayi Chutney) कहते हैं, जो असल में भिंडी से बनाई जाती है.

इस रेसिपी को (@mayurspantry) नामक इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. यह चटनी इतनी टेस्टी होती है कि इसके सामने आप पनीर और दाल-मखनी का स्वाद भी भूल जाएंगे. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

कैसे बनाएं भिंडी की चटनी- (How To Make Bhindi Ki Chutney)

  • ​​मसाले के लिए- थोड़ा सा कुकिंग ऑयल, आधा चम्मच उड़द दाल, आधा चम्मच चना दाल, 1 चम्मच साबुत धनिया, 1 चम्मच जीरा, चौथाई चम्मच मेथी दाना और 2 सूखी लाल मिर्च.
  • चटनी के बेस के लिए- कुकिंग ऑयल, 8 से 10 कुचले हुए लहसुन की कलियां, 2 कप कटी हुई भिंडी, 1 कटा हुआ टमाटर, इमली का एक छोटा टुकड़ा, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक.
  • ​तड़के के लिए- कुकिंग ऑयल, 1 चम्मच राई, आधा चम्मच चना दाल, 2 सूखी लाल मिर्च, 10 से 12 ताजी करी पत्तियां और आधा चम्मच हींग.

विधि-

  1. ​सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें. इसमें उड़द दाल, चना दाल, धनिया के बीज, जीरा और मेथी दाना डालकर हल्की आंच पर भूनें. 
  2. अब इसमें सूखी लाल मिर्च डालें और तब तक भूनें जब तक इसका हल्का भूरा रंग न हो जाए और बढ़िया खुशबू आने लगे. 
  3. इसे ठंडा होने दें और फिर मिक्सी के जार में डालकर बारीक पीसकर पाउडर बना लें.
  4. ​अब उसी पैन में थोड़ा सा तेल फिर से गरम करें. इसमें कुचला हुआ लहसुन डालकर एक मिनट के लिए भूनें. 
  5. इसके बाद इसमें 2 कप कटी हुई भिंडी डालें. भिंडी को करीब 7 मिनट तक अच्छे से भूनें जब तक कि उसका चिपचिपापन पूरी तरह खत्म न हो जाए और वह हल्की क्रंची न हो जाए.
  6. ​अब इसमें कटा हुआ टमाटर, इमली का छोटा टुकड़ा और हल्दी पाउडर डालें.
  7. इसे तब तक पकाएं जब तक टमाटर बिल्कुल नरम और मैश होने जैसा न हो जाए. 
  8. गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें. इसके बाद इसे उसी मसाले वाले जार में डालें, ऊपर से नमक मिलाएं और इसे दरदरा पीस लें.

​चटनी को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें तड़का लगाना बहुत जरूरी है. 

इसके लिए एक छोटे पैन में तेल गरम करें. इसमें राई, चना दाल, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता और हींग डालें. जब यह चटकने लगे तो तैयार की हुई पिसी हुई चटनी को इस पैन में पलट दें. इसे धीमी आंच पर करीब 2 मिनट के लिए पकाएं. बस, आपकी लाजवाब कर्नाटक स्टाइल बेंडेकायी चटनी बनकर बिल्कुल तैयार है.

किस चीज के साथ खाएं ये चटनी-

​इस चटनी को आप गरमा-गरम रोटियों, पराठों, पूरी या फिर सादे चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: मोंरिगा पोडी कैसे बनाएं, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर न्यूट्रिशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhindi Recipe, Chutney Recipe, Karnataka Recipe, Okra Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com