विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: मोंरिगा पोडी कैसे बनाएं, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर न्यूट्रिशन

Moringa Podi: साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं, तो एक बार जरूर ट्राई करें मोरिंगा पोडी रेसिपी. वजन घटाने से लेकर इम्युनिटी बढ़ाने तक में मददगार है.

आज क्या बनाऊं: मोंरिगा पोडी कैसे बनाएं, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर न्यूट्रिशन
मोरिंगा पोडी रेसिपी
NDTV

Moringa Podi Recipe In Hindi: साउथ इंडियन खाने का नाम लेते ही सबसे पहले हमारे दिमाग में इडली-डोसा चटनी का आता है. लेकिन रोज-रोज एक ही तरह का खाना खाकर हम सभी बोर हो जाते हैं. हम तो हो जाते हैं क्या आप भी? अगर आपका जवाब हां है तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में बता रहे हैं जिसे (@mayurspantry) नामक इंस्टाग्राम डैंडल पर शेयर किया गया है. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं. 

हम बात कर रहे हैं मोरिंगा पोडी की, जिसे आम भाषा में सहजन की पत्तियों का पाउडर भी कहा जाता है. ​साउथ इंडिया में पोडी यानी ड्राई चटनी पाउडर का बहुत चलन है. इसे लोग गरम चावल और घी के साथ या फिर इडली-डोसा में डालकर बड़े चाव से खाते हैं. यह स्वाद में चटपटी और तीखी होने के साथ-साथ ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है. 

यहां देखें रेसिपी वीडियो-

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

​कैसे बनाएं मोरिंगा पोडी रेसिपी- (How To Make Moringa Podi)

​सामग्री-

  • फ्रेश मोरिंगा यानी सहजन की पत्तियां- 2 कप
  • ​चना दाल- 2 बड़े चम्मच
  • ​उड़द दाल- 2 बड़े चम्मच
  • ​साबुत धनिया- 1 बड़ा चम्मच
  • ​जीरा- 1 बड़ा चम्मच
  • ​लहसुन की कलियां- 4 से 5
  • ​सूखी लाल मिर्च- 3 से 4
  • ​मूंगफली- चौथाई कप
  • ​इमली- 1 बड़ा चम्मच
  • ​हींग- आधा छोटा चम्मच
  • ​करी पत्ता- 10 से 15
  • ​नमक- स्वादानुसार
  • पकाने के लिए तेल- थोड़ा सा

विधि-

  1. ​सबसे पहले मोरिंगा की फ्रेश पत्तियों को अच्छे से पानी से धो लें. इसके बाद इन्हें किसी साफ कपड़े पर फैलाकर अच्छी तरह सुखा लें ताकि इनका सारा नमी निकल जाए. सूखने के बाद इन्हें एक तरफ रख दें.
  2. अब एक पैन में थोड़ा सा खाना पकाने का तेल गरम करें. इसमें चना दाल, उड़द दाल, धनिया के बीज और जीरा डालें. 
  3. अब साथ ही लहसुन की कलियां, सूखी लाल मिर्च, मूंगफली, इमली और हींग भी डाल दें. 
  4. इन सभी चीजों को मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब तक इनका हल्का रंग न बदल जाए और अच्छी खुशबू आने लगे. भूनने के बाद इसे निकालकर एक प्लेट में रख लें.
  5. अब उसी बचे हुए पैन में धुली हुई 2 कप मोरिंगा की पत्तियां और 10 से 15 करी पत्ते डालें. 
  6. इन्हें धीमी आंच पर तब तक सूखा भूनें जब तक पत्तियां एकदम कुरकुरी न हो जाएं.
  7. जब सभी भुनी हुई चीजें ठंडी हो जाएं, तब एक मिक्सी का जार लें. इस जार में भुनी हुई दाल-मसाले, कुरकुरी मोरिंगा और करी पत्तियां डाल दें. साथ में अपने स्वाद के अनुसार नमक मिला लें.
  8. ​अब मिक्सी चलाकर इन सभी चीजों को दरदरा या बारीक पाउडर के रूप में पीस लें. 
  9. आपकी स्वादिष्ट और सेहतमंद मोरिंगा पोडी तैयार है.

कैसे स्टोर करें मोंरिगा पोडी- 

​इस होममेड पोडी को आप किसी एयर-टाइप डिब्बे में भरकर हफ्तों तक स्टोर कर सकते हैं. जब भी आपका कुछ चटपटा खाने का मन हो, गरमा-गरम उबले हुए चावलों में एक चम्मच मोरिंगा पोडी डालें और ऊपर से शुद्ध घी या तेल डालकर मिलाएं. 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: बासी चावल को दें नया ट्विस्ट, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं एकदम सॉफ्ट गुजराती ढोकला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moringa Podi Idli, Moringa Recipe In Hindi, Moringa Ke Fayde, Moringa Leaves Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com