विज्ञापन

Viral: लहसुन या अदरक नहीं, लाल चींटी की चटनी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान!

लाल चींटियों की चटनी भी बनाई जाती है, जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने, यह खाने के साथ-साथ शरीर के लिए भी कमाल है. जानें बनाने का तरीका और फायदे.

Viral: लहसुन या अदरक नहीं, लाल चींटी की चटनी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान!
लाल चींटी की चटनी कैसे बनाई जाती है?
NDTV

अभी तक आप सभी ने टमाटर, अदरक या लहसुन की चटनी खाई होगी, लेकिन क्या कभी आपने लाल चींटी की चटनी के बारे में सुना है? रह गए न हैरान! झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसी जगहों पर इस चटनी को खूब शौक से खाया जाता है. इतना ही नहीं, इस चटनी को GI टैग भी मिल चुका है. ऐसे में अगर आप इस चटनी को ट्राई करना चाहते हैं, तो इस स्टोरी को पूरा पढ़ें. यहां हम आपके साथ इसे बनाने की रेसिपी और खाने से होने वाले गजब के फायदे के बारे में बताने वाले हैं.

देखिए वीडियो...

लाल चींटी चटनी कैसे बनाई जाती है?

सामग्री:

  • 1 कप लाल चीटियां (अच्छी तरह साफ की हुई)
  • ½ कप लाल चींटियों के अंडे (साफ किए हुए)
  • 2 से 3 पके हुए टमाटर
  • 2 से 3 हरी मिर्च या 2 सूखी लाल मिर्च
  • 5 से 6 लहसुन की कलियां
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया या पुदीने की पत्तियां
  • स्वादानुसार नमक

बनाने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले लाल चींटियों और उनके अंडों को अच्छी तरह साफ कर लें.
  2. अब इनकी महक कम करने के लिए आपको हल्का सेंक लें.
  3. लहसुन, अदरक, मिर्च और हरी पत्तियों जैसे धनिया या पुदीना को एक साथ दरदरा पीस लें.
  4. फिर इसमें लाल चींटियां, उनके अंडे, कटे हुए टमाटर और स्वादानुसार नमक मिलाकर अच्छी तरह पीसें.
  5. आप इस चटनी को सिलबट्टे पर तैयार कर सकते हैं.
  6. आप इसे चावल या अपनी पसंदीदा चीज के साथ खा सकते हैं. 

लाल चींटी की चटनी के फायदे

इम्यूनिटी बूस्टर:

इस चटनी में मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर को संक्रमणों से लड़ने में मदद कर सकते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक हो सकते हैं.

पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत:

यह चटनी प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर मानी जाती है. यही वजह है कि ग्रामीण इलाकों में इसे ताकत बढ़ाने वाले खाने के रूप में भी देखा जाता है.

पाचन में मददगार:

कई लोग मानते हैं कि यह चटनी भूख बढ़ाने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है. नियमित रूप से इसका सेवन पेट को ठीक रखने में मददगार है.

सर्दी और खांसी में आराम:

लाल चींटियों में पाए जाने वाले कुछ प्राकृतिक अम्ल इसकी खास खटास का कारण बनते हैं. इसे सर्दी, खांसी और हल्के बुखार जैसी समस्याओं में सहायक माना जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: मंहगी हो गई चीनी! परेशान न हों, बिना गैस जलाए बनाएं शुगर फ्री लड्डू, प्रोटीन और फाइबर से भी है भरपूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lal Chiti Ke Upaye, Red Ants, Food, Chutney Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com