भंडारेवाली बिना प्याज लहसुन के कद्दू की सब्जी
NDTV
भांडरे वाली बिना प्याज और लहसुन के बनी कद्दू की सब्जी के साथ खस्ता पूरियों का स्वाद भूले नहीं भूलता, लेकिन जब इसेघर पर बनाने की बारी आती है, तो वैसा स्वाद नहीं आ पाता. क्या आपके साथ भी ऐसा होता है? अगर हां, तो @CookingWithChefAshok की बताई ये रेसिपी एक बार जरूर बनाना. इस खास रेसिपी की खूबी यह है कि इसमें किसी भी तामझाम या बाजार के महंगे मसालों की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि रसोई में रखे कुछ मसलों के साथ एकदम बाहर जैसी लाजवाब थाली तैयार हो जाती है.
ये देखिए वीडियो...
सामग्री:
कद्दू की सब्जी के लिए:
- कद्दू (लगभग 1.2 किलोग्राम)
- नमक ( आधा चम्मच)
- हल्दी (थोड़ी सी)
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- पानी (डेढ़ कप)
- इमली (50 ग्राम गर्म पानी में भीगी हुई)
- गुड़ (एक टुकड़ा)
- काला नमक
- सफेद नमक
तड़के और मसालों के लिए:
- सरसों का तेल
- तेजपत्ता
- साबुत धनिया
- सरसों के दाने
- जीरा
- मेथी दाना
- सौंफ
- लौंग (दो)
- सूखी लाल मिर्च (दो)
- हींग
- अदरक और हरी मिर्च का बारीक पेस्ट
मसाले का घोल बनाने के लिए:
- हल्दी (आधा चम्मच)
- कश्मीरी मिर्च (एक चम्मच)
- धनिया पाउडर (आधा चम्मच)
- जीरा पाउडर
- कसूरी मेथी
- गरम मसाला
बनाने की विधि:
- सबसे पहले कद्दू को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें, आप चाहे तो छिलका हटा लें.
- अब इसे एक कढ़ाई में डालकर उसमें पानी, नमक, हल्दी और थोड़ी सी लाल मिर्च मिलाएं.
- इसे ढककर लगभग 10 मिनट तक अच्छी तरह उबलने दें जब तक कद्दू नरम न हो जाए.
- एक अलग कटोरी में सूखे मसालों जैसे हल्दी, मिर्च, धनिया, जीरा पाउडर, कसूरी मेथी और गरम मसाला में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें.
- अब एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करके धुआं निकाल लें, फिर आंच धीमी करके उसमें मेथी दाना, साबुत लाल मिर्च, हींग और तैयार मसालों का घोल डालें.
- मसालों को तब तक भूनें जब तक वे तेल न छोड़ दें.
- उबले हुए कद्दू को इस मसाले में पलट दें.
- इसके बाद इसमें इमली का पल्प, गुड़, और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- मीडियम आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकने दें ताकि सारे फ्लेवर कद्दू के अंदर तक समा जाएं.
- लास्ट में हरा धनिया डालकर सब्जी को उतार लें.
इसे भी पढ़ें: गणपति बप्पा के लिए बनाएं प्रोटीन से भरपूर मखाना मोदक, 15 मिनट में तैयार होगी स्वादिष्ट रेसिपी
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kaddu Ki Sabji In Hindi, Bina Pyaj Lahsun Ki Gravy Kaise Banaen, Kaddu Ki Sabji Recipe, Food, No Garlic No Onion Recipes