विज्ञापन

भारत के खतरनाक रास्ते पर साइकिल लेकर घूमने पहुंचा 62 साल का फ्रांसीसी शख्स, लोग बोले- जिंदगी हो तो ऐसी हो

62 साल की उम्र में Spiti Valley के खतरनाक रास्ते पर एक फ्रांसीसी साइकिल दौड़ते हुए नजर आया. फ्रांसीसी शख्स का वीडियो देखकर काफी लोग हैरान हो गए.

भारत के खतरनाक रास्ते पर साइकिल लेकर घूमने पहुंचा 62 साल का फ्रांसीसी शख्स, लोग बोले- जिंदगी हो तो ऐसी हो
भारत के खतरनाक रास्ते पर साइकिल लेकर घूमने पहुंचा 62 साल का फ्रांसीसी शख्स
Instagram/the0.1percentclub

Viral Video: जिसको दुनिया घूमने का शौक है, उसे कोई बाधा नहीं रोक सकती है. किसी के शौक को पूरा करने में न उसकी उम्र रुकावट बन सकती है, न ही पैसा... कुछ ऐसे ही कहानी लिख रहा है भारत घूमने आया एक शख्स... विदेशी शख्स फ्रांस का रहने वाला है और साइकिल से भारत घूमने निकला है. शख्स की उम्र के बारे में जब लोगों पता चला तो काफी लोग हैरान रह गए. क्योंकि जिस उम्र में वह शख्स भारत के पथरीले और पहाड़ी मोड़ों वाले खतरनाक रास्ते पर फर्राटा साइकिल दौड़ता दिखाई दिया, उस उम्र में भारत में अक्सर लोग बुढ़े होने लगते हैं.  

ओडिशा के युवक ने पोस्ट किया वीडियो

साइकिल से भारत घूमने निकले शख्स की उम्र 62 साल है. अब इस 62 वर्षीय फ्रांसीसी शख्स का वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक कंटेंट क्रिएटर बिश्व प्रकाश स्वैन (Biswa Prakash Swain) ने शेयर किया है. ओडिशा के रहने वाला कंटेंट क्रिएटर पेशे से नर्सिंग ऑफिसर है. वह बाइक से देश के अलग-अलग हिस्सों से ट्रैवल करता है और वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करता रहता है. 

चंद्रताल- मनाली रास्ते पर दिखा फ्रांसीसी शख्स 

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में उसने बताया कि वह चंद्रताल से मनाली ट्रैवल कर रहा था. Spiti Valley का चंद्रताल से मनाली वाला रास्ता सबसे खतरनाक में गिना जाता है. करीब 120 किमी के मनाली-चंद्रताल के इस रास्ते पर 6-7 घंटे तक लग जाते हैं. 

ओडिशा के कंटेंट क्रिएटर के अनुसार, चंद्रताल से मनाली का रास्ता इतना खतरनाक है कि मानो यमराज तुम्हारे पीछे-पीछे चलते हैं. पर इसी खतरनाक रास्ते में strangers के साथ travel करते हुए क्रिएटर को एक ऐसा शख्स मिला जिसने पूरा mood बदल दिया.

फ्रांसीसी शख्स को देखकर बोला- दुनिया घूमो

फ्रांस से आए 62 साल के एक बुजुर्ग अकेले ही ट्रैवल कर रहे थे. उम्र पूछने पर जब उन्होंने 62 बताया तो क्रिएटर हैरान रह गया. इसी से मोटिवेट होकर उसने कहा- और चाहिए motivation? अरे travel करो यार, दुनिया घूमो, हम एक जगह रहने के लिए थोड़ी पैदा हुए हैं. 

जब उसने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, तो काफी लोगों के कमेंट्स आए. किसी ने 62 वर्षीय शख्स की हिम्मत को सैल्यूट किया तो किसी ने बताया कि यह शख्स उसे भी मिला था. इंस्टाग्राम वीडियो को देखकर एक यूजर ने सवाल किया कि सच में 62 साल... वहीं, एक अन्य यूजर ने 62 वर्षीय फ्रांसीसी युवक की हिम्मत और हौसले को सैल्यूट करते हुए कहा कि जिंदगी हो तो ऐसी हो.

यह भी पढे़ं-

चीन के गांव देखने पहुंचा भारतीय युवक, VIDEO शेयर कर बोला- मैं तो शॉक रह गया

गुरुग्राम छोड़ने वाले कपल ने बताए हिमालय के गांव में शिफ्ट होने के 5 फायदे, कहा- हर महीने अलग नजारा दिखता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Video, Spiti Chandra Taal, Spiti Valley, Spiti Valley Himachal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com