- पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त दिवाली से पहले आ सकती है.
- किसानों को अपना ऑनलाइन स्टेटस चेक कर लेना चाहिए.
- किसान e-KYC, लैंड वेरिफिकेशन और बैंक स्टेटस चेक कर लें.
देश के करोड़ों किसानों को दिवाली से पहले सरकार तोहफा दे सकती है. केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 24वीं किस्त जारी करने की तैयारी कर रही है. त्योहारों के खर्चों को देखते हुए सरकार अक्टूबर के इस महीने में ही किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर कर सकती है. हालांकि, इस बार लाखों किसानों के नाम अपात्र होने या तकनीकी कमियों के कारण लाभार्थी सूची से काट दिए गए हैं, इसलिए आपका स्टेटस सही होना बेहद जरूरी है.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लेने के लिए किसानों को अपना स्टेटस चेक करना चाहिए. अगर आपका स्टेटस नहीं दिख रहा है तो e-KYC की प्रक्रिया को पूरा कर वेरिफिकेशन करवाना जरूरी होगा. इसे घर बैठे भी करवाया जा सकता है.
बिना OTP या फिंगरप्रिंट के घर बैठे कैसे करें e-KYC?
केंद्र सरकार ने e-KYC की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है. अब आप किसी भी OTP या बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट के बिना ही e-KYC को पूरा कर सकते हैं. आप चाहें तो अपने मोबाइल से फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए इसे पूरा कर सकते हैं.
- सबसे पहले आप 'PM KISAN GOI' आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें.
- ऐप में अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर के जरिए लॉगिन करें.
- होम पेज पर आपको 'e-KYC' या 'Face Authentication' का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
- इसके बाद ऐप का कैमरा आपके चेहरे को स्कैन करेगा. अपना चेहरा कैमरे के सामने सीधा रखें और पलकें झपकाएं.
- प्रक्रिया पूरी होते ही स्क्रीन पर 'e-KYC Successfully Completed' का मैसेज आ जाएगा.
यह भी पढ़ें | एक साथ पूरा गांव बेचने निकले किसान, कहा- जो खरीदना चाहे, आगे आए...
लैंड वेरिफिकेशन और बैंक-आधार लिंक स्टेटस कैसे चेक करें?
लाखों किसानों की किस्त सिर्फ इसलिए रुक जाती है क्योंकि उनका भूमि सत्यापन नहीं हुआ होता या बैंक खाता आधार से लिंक नहीं होता. आप घर बैठे इसका ऑनलाइन स्टेटस इस तरह चेक कर सकते हैं.
- पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर मौजूद 'Know Your Status' (अपना स्टेटस जानें) विकल्प पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करके 'Get Data' पर क्लिक करें.
- अब आपकी स्क्रीन पर आपकी पूरी प्रोफाइल खुल जाएगी. यहां 'Eligibility Status' (पात्रता स्थिति) के टैब पर क्लिक करें.
- यहां आपको तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं के आगे 'YES' (हरे रंग का टिक) देखना होगा:
- Land Seeding: इसके आगे 'YES' होना अनिवार्य है.
- e-KYC Status: इसके आगे 'YES' होना चाहिए.
- Aadhaar Bank Account Seeded Status: इसके आगे भी 'YES' लिखा होना चाहिए.
अगर इन तीनों में से किसी भी विकल्प के आगे 'NO' लिखा है, तो आपकी 24वीं किस्त अटक सकती है. ऐसी स्थिति में तुरंत अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय या अपने बैंक से संपर्क कर इसे सुधारें.
यह भी पढ़ें | 10वीं पास संतोष देवी कमा रहीं 40 लाख रुपए, सेब-बादाम उगाकर बनीं बागवानी की वैज्ञानिक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं