विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2022

Healthy Chips: चिप्स खाने के शौकीन हैं तो इन हेल्दी चिप्स ऑप्शन को करें ट्राई

Best Healthy Chips: शाम की चाय के साथ कुछ टेस्टी स्नैक्स खाने का मन हर किसी का करता है. लेकिन, सेहत को लेकर हम उन चीजों को कई बार नहीं खाते, जो हमें पसंद होती हैं.

Healthy Chips: चिप्स खाने के शौकीन हैं तो इन हेल्दी चिप्स ऑप्शन को करें ट्राई
Healthy Chips: शाम के पांच बजते ही चाय के साथ कुछ क्रिस्पी खाने की क्रेविंग हम सभी को होती है.
  • चुकंदर को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.
  • गाजर से बहुत सी प्रकार की रेसिपी बनाई जा सकती हैं.
  • शकरकंद से बनी चिप्स के सेवन से वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं.

Best Healthy Chips Recipes:  शाम की चाय के साथ कुछ टेस्टी स्नैक्स खाने का मन हर किसी का करता है. लेकिन, सेहत को लेकर हम उन चीजों को कई बार नहीं खाते, जो हमें पसंद होती हैं. शाम के पांच बजते ही चाय के साथ कुछ क्रिस्पी खाने की क्रेविंग हम सभी को होती है. ऐसे में फास्ट फूड, चिप्स का सेवन न केवल आपके वजन को बढ़ा सकता है बल्कि, इनमें फैट और ऑयल की मात्रा अधिक होने से ये कई बीमारियों की वजह भी बन सकती हैं. लेकिन, अगर हम कहें कि आपकी फेवरेट चिप्स को हेल्दी ट्विस्ट दे सकते हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. अगर आपको भी चिप्स खाना पसंद है तो परेशान न हों हम आपके लिए चिप्स के कई ऐसे ऑप्शन लेकर आएं हैं, जो न केवल हेल्दी बल्कि स्वाद से भी भरपूर हैं. और सबसे अच्छी बात ये कि आप इन्हें घर पर आसानी से बना सकते हैं. 

हेल्दी स्नैक्स में इन ऑप्शन को करें शामिलः

1. केले के चिप्सः

केले के चिप्स स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं. इन्हें आप टी टाइम स्नैक्स में शामिल कर सकते हैं. वजन की बिना चिंता किए केले के चिप्स का सेवन कर सकते हैं. इन्हें आप मार्केट से या घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. 

2. चुकंदर के चिप्सः

चुकंदर को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. अगर आप स्नैक्स में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, तो आप चुकंदर के चिप्स बना के इनका सेवन कर सकते हैं. इनमें फाइबर और पोटैशियम भरपूर होता है, जो पाचन को बेहतर रखने में भी मदद कर सकते हैं.

8h6svtng

3. गाजर के चिप्सः

सर्दियों के मौसम में गाजर आसानी से मार्केट में आपको मिल जाएगी. गाजर से बहुत सी प्रकार की रेसिपी बनाई जा सकती हैं. गाजर में विटामिन ई, विटामिन सी के गुण पाए जाते हैं. हेल्दी स्नैक्स में आप गाजर के चिप्स का सेवन कर सकते हैं.

4. शकरकंद के चिप्सः

शकरकंद में बिटा-कैरोटीन, विटामिन सी पाया जाता है. इतना ही नहीं शकरकंद में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है. शकरकंद से बनी चिप्स के सेवन से वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं.

Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्‍टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Dhaba-Style Chaap: चाप खाने के शौकीन हैं तो ट्राई करें ढाबा स्टाइल सोया चाप मसाला
Homemade Mutton Seekh Kebab: घर पर झटपट ऐसे बनाएं मटन सीक कबाब रेसिपी
Bajra For Health: मोटापा कम करने से लेकर पाचन तक, जानें बाजरा खाने के अद्भुत फायदे
Benefits Of Gulkand: गुलकंद खाने के चार कमाल के फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Best Healthy Chips, Healthy Chips, Healthy Chips Recipe, Low Calorie Chips, Chips For Snack, Healthy Chips Options, Healthy And Tasty Chips, Homemade Chips Recipe, Beetroot Chips, Banana Chips Benefits, Sweet Potato Chips, Carrot Chips, Tea Time Healthy Chips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com