Ragi Chips Recipe: आजकल लोग अपनी डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करना चाहते हैं, लेकिन स्वाद से समझौता करना किसी को पसंद नहीं होता. ऐसे में अगर आपको कुछ कुरकुरा और टेस्टी खाने का मन हो, तो रागी से बने चिप्स एक शानदार ऑप्शन हो सकते हैं. यह न सिर्फ खाने में मजेदार होते हैं, बल्कि शरीर के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. खास बात यह है कि इन्हें घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है और ये बाजार वाले चिप्स की तरह ही क्रिस्पी बनते हैं.
क्यों खास है रागी?
रागी एक ऐसा अनाज है जो पोषण से भरपूर होता है. इसमें कैल्शियम (Calcium), फाइबर (Fibre) और आयरन (Iron) अच्छी मात्रा में पाया जाता है. यह पाचन के लिए अच्छा माना जाता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है. इसलिए जो लोग हेल्दी स्नैक (Healthy Snack) की तलाश में रहते हैं, उनके लिए रागी एक बेहतर विकल्प बन सकता है.
रागी चिप्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री- (Ingredients For Making Ragi Chips)
- 1 कप रागी का आटा
- 2 चम्मच चावल का आटा
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच नमक
- 1/2 चम्मच अजवाइन
- 1 चम्मच तेल
- जरूरत अनुसार पानी
यह भी देखें- कम खा रहे हैं फिर भी बढ़ रहा है वजन? शरीर के अंदर छिपे ये 5 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
रागी चिप्स बनाने की आसान विधि- (How To Make Ragi chips)
- सबसे पहले एक बाउल में रागी का आटा और चावल का आटा डालकर अच्छे से मिला लें.
- अब इसमें नमक, मिर्च पाउडर और अजवाइन डालें. इसके बाद थोड़ा सा तेल डालकर इसे मिक्स करें.
- अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए सख्त आटा गूंध लें.
- आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि यह सेट हो जाए.
- इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर उन्हें पतला बेल लें.
- अब इन्हें चाकू या कटर की मदद से चिप्स के आकार में काट लें.
- एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और इन चिप्स को मध्यम आंच पर तल लें जब तक ये सुनहरे और क्रिस्पी न हो जाएं. चाहें तो इन्हें ओवन या एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं.
- तैयार चिप्स को ठंडा होने दें और फिर चाय या किसी डिप के साथ सर्व करें.
ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं. अगर आप कुछ अलग और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो रागी चिप्स एक बढ़िया ऑप्शन है. स्वाद और सेहत का यह कॉम्बिनेशन आपको जरूर पसंद आएगा.
Watch Video: History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा | Read
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं