विज्ञापन

सिर से पैर तक हर दबी नसों को खोल देगा ये चाय मसाला, रोजाना लेना होगा एक चम्मच, सुन्नपन और झनझनाहट भी होगी दूर

Numbness & Tingling: Home Remedies: क्या कभी आपने सोचा है कि आपकी पसंदीदा ड्रिंक आपको एनर्जेटिक रखने के साथ ही साथ नसों को मजबूत,ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर भी बना सकती है. जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने आपकी यह आदत एक नैचुरल मेडिसिन का काम कर सकती है. 

Numbness & Tingling: Home Remedies: चाय, इसके बिना कई लोगों के दिन की शुरुआत नई होती है, कई लोगों को नींद नहीं आती है, जिसका मतलब है दिन में जब तक एक कप चाय न मिले कुछ न कुछ अधूरा लगता है, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आपकी पसंदीदा ड्रिंक आपको एनर्जेटिक रखने के साथ ही साथ नसों को मजबूत,ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर भी बना सकती है. जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने आपकी यह आदत एक नैचुरल मेडिसिन का काम कर सकती है. 

ऐसा कैसे होगा?

बस आपको अपनी रोज की चाय में एक छोटी चम्मच खास चीज मिलानी होगी और फिर होगा कमाल जोड़ों के दर्द से मिलेगी राहत, नसों को देगी मजबूती, सुन्नपन होगा दूर और ब्लड सर्कुलेशन बनेगा बेहतर. चलिए जानते हैं इस स्पेशल चाय मसाला बनाने के लिए आपको क्या-क्या चाहिए होगा. 

सामग्री:

  • सौंफ (2 चम्मच)
  • काली मिर्च (1 चम्मच)
  • छोटी हरी इलायची (15 से 20)
  • लौंग (15)
  • जायफल 
  • दालचीनी (1)
  • मुलेठी (1) 
  • बड़ी इलायची (2)
  • सोंठ (2)
  • चक्र फूल
  • तुलसी के पत्ते 
  • सेंधा नमक 
  • रोज की पंखुड़ियां

बनाने की विधि:

घर पर इस स्पेशल चाय मसाला बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन लेना है उसमें  2 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच काली मिर्च, 15 से 20 छोटी हरी इलायची, 15 लौंग, जायफल, 1 दालचीनी, 1 मुलेठी,  2 बड़ी इलायची, 2 सोंठ, चक्र फूल, तुलसी के पत्ते और थोड़ा सेंधा नमक मिलाकर, इसमें खुसभू बढ़ाने के लिए रोज की पंखुड़ियां मिला दें. अब इन सभी चीजों को धीमी आंच पर रखकर अच्छे से सेंक लें. अच्छी तरह सभी चीजों को सेंकने के बाद हल्का ठंडा कर लें, ठंडा होने के बाद इन्हें मिक्सर में पीस लें और एक पाउडर तैयार कर लें. अब इसे एक एयरटाइट जार में स्टोर कर लें.

कितना और कैसे मसाला लेना है?

एक समय पर आपको इस पाउडर का एक छोटा चम्मच लेना है, आप चाहें, तो इसे चाय में, दूध में, सूप में या गुनगुने पानी में मिलाकर ले सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: झाइयों से भरा है चेहरा? रमजान में 29 दिन रोजाना लगाएं ये फेस पैक, ईद के दिन चांद पर नहीं आपके चेहरे पर ठहर जाएगी सबकी नजर

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Best Chai Masala Powder, Maa Yeh Kaise Karun, Naso Me Kamjori Ka Ilaj, Chai Masala Secret Ingredient, Nas Pe Nas Chad Jaye To Kya Kare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com