Jhaiyo Ka Gharelu Ilaj: चेहरा झाइयों से भर गया है और चहरे की चमक कई दूर हो गई है? तो घबराने की जरूरत नहीं है, पूरे रमज़ान आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय करने हैं, जिनकी मदद से आपका चेहरा ईद के दिन चांद से ज्यादा चमकेगा, अब आप सोच रहे होंगे करना क्या है, ज्यादा कुह नहीं करना आपको अपने चेहरे पर नीचे बताए गए कुछ फेस पैक लगाने हैं और बस रिजल्ट्स आपको देखने को मिल जाएंगे. आइए बिना देरी किए जानते हैं कौन से फेस पैक लगाने हैं और उन्हें कैसे बनाना है.
झाइयों के लिए बेहतरीन फेस पैक:
पपीता फेस पैक: पपीता न सिर्फ शरीर को अंदर से साफ रखने में मदद करता है, बल्कि स्किन को बाहर से भी ग्लोइंग बनाने में सहायता करता है. इस फेस पैक को घर पर बनाने के लिए आधा चम्मच पपीते के गूदे में थोड़ा सा शहद या कच्चा दूध मिलाएं, फिर इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर धो लें. नियमित रूप से इसे लगाने से आपको बेहतर रिजल्ट्स देखने को मिल सकते हैं.

संतरे के छिलके का फेस पैक: 2 चम्मच मूंग दाल को रातभर भिगोकर रखें. अगली सुबह इसे पीसकर इसमें 2 चम्मच संतरे के छिलकों का पाउडर और थोड़ा शहद डालकर पेस्ट बना लें. अब इसमें दूध मिलाकर चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाए रखें और फिर चेहरा धो लें.
जायफल का फेस पैक: इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले जायफल को अच्छी तरह से पीसकर पाउडर बना लें, अब एक कटोरी लें और इसमें जायफल का पाउडर और दही मिला दें, फिर इन दोनों का स्मूद पेस्ट बनकार चेहरे पर लगाएं. 15 से 20 मिनट तक पैक को लगे रहने दें और फिर चेहरा धो लें.
इसे भी पढ़ें: Iftar Special: आज की इफ्तार में क्या बनाएं, नोट करें आसान रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं