विज्ञापन

Besan Ki Sabji: गट्टे की सब्जी जाएंगे भूल अगर खा ली एक बार बेसन की ये सब्जी, देखें वीडियो

क्या आप भी राजस्थानी गट्टे की सब्जी खाना पसंद करते हैं, तो एक बार जरूर ट्राई करें बेसन की ये यूनिक सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे खाने वाले.

Besan Ki Sabji: गट्टे की सब्जी जाएंगे भूल अगर खा ली एक बार बेसन की ये सब्जी,  देखें वीडियो
कैसे बनाएं बेसन की यूनिक सब्जी.
NDTV

क्या आप भी रोज-रोज वही सब्जी दाल खाकर बोर हो गए है और कुछ नया और चटपटा खाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको यूट्यूब चैनल सुविधा नेट रसोई (@Suvidha Net Rasoi) द्वारा शेयर के बारे में बता रहे हैं. यह सब्जी खाने में इतनी लजीज है कि इसके आगे बेसन के पारंपरिक गट्टे की सब्जी भी फीकी लगती है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

यहां देखें रेसिपी वीडियो-

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

​कैसे बनाएं बेसन और पनीर की सब्जी- (How To Make Besan Paneer Sabji)

  • इस यूनिक सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले एक कप बेसन लेना है. 
  • अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, थोड़ा सा जीरा, अजवाइन, नमक, दो चुटकी बेकिंग सोडा और एक चम्मच तेल मिलाना है. 
  • बेकिंग सोडा और तेल की वजह से हमारे गट्टे अंदर से बेहद सॉफ्ट और स्पंजी बनते हैं. 
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बेसन का एक सॉफ्ट आटा गूंथकर तैयार कर लें.
  • ​इसके बाद, थोड़ा सा बेसन का हिस्सा हाथ में लें और उसे चपटा करके उसके अंदर पनीर का एक छोटा टुकड़ा रखें. 
  • अब इसे चारों तरफ से बंद करते हुए लंबे रोल की तरह बना लें. 
  • पनीर की स्टफिंग होने के कारण जब यह सब्जी ग्रेवी में पकती है, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. 

​कैसे तैयार करें मसालेदार और टेस्टी ग्रेवी-

  • सब्जी की ग्रेवी को गाढ़ा और स्वादिष्ट बनाने के लिए मिक्सी जार में प्याज, टमाटर, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा सा हरा धनिया डालकर एक बढ़िया पेस्ट पीस लें. 
  • इसके अलावा, दो चम्मच खट्टी या फ्रेश दही को भी अलग से पीस लें.
  • ​अब कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें. तेल गरम होने पर उसमें जीरा और दालचीनी का तड़का लगाएं. 
  • तैयार किया हुआ प्याज-टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छे से भून लें. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मसालों को तब तक पकाएं जब तक कि वे तेल न छोड़ने लगें. 
  • मसालों में फटी हुई दही मिलाएं और फिर ग्रेवी के अनुसार पानी डालकर उबाल आने दें. 
  • ​जब ग्रेवी में अच्छा उबाल आ जाए, तब तैयार किए गए बेसन और पनीर के रोल्स को एक-एक करके उबलती हुई ग्रेवी में डाल दें. 
  • इन्हें अलग से तलने या उबालने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ती यह ग्रेवी में ही पककर एकदम सॉफ्ट हो जाते हैं. 
  • कढ़ाई को ढककर धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट तक पकने दें. आखिर में बारीक कटा हरा धनिया और गरम मसाला डालकर गैस बंद कर दें. 
  • ​बस तैयार है आपकी गरमा-गरम और बेहद स्वादिष्ट पनीर स्टफ्ड बेसन गट्टे की सब्जी. 

किन चीजों के साथ सर्व करें?

  • तंदूरी रोटी
  • बटर नान
  • लच्छा पराठा
  • जीरा राइस
  • बाजरे या ज्वार की रोटी

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल- (FAQs)

1. क्या गट्टों को अलग से उबालना जरूरी है?
 नहीं, इस रेसिपी में गट्टे सीधे ग्रेवी में पकाए जाते हैं.

2. क्या बिना पनीर के भी यह सब्जी बनाई जा सकती है?
 हां, पनीर की जगह सूखे मेवे या सिर्फ बेसन के गट्टे इस्तेमाल कर सकते हैं.

3. गट्टे सॉफ्ट कैसे बनाएं?
 बेकिंग सोडा और तेल मिलाने से गट्टे नरम और स्पंजी बनते हैं.

4. क्या इस सब्जी को स्टोर किया जा सकता है?
 हां, इसे 1 दिन तक फ्रिज में रखा जा सकता है.

5. क्या यह रेसिपी पार्टी के लिए परफेक्ट है?
 बिल्कुल, इसकी रिच ग्रेवी और पनीर स्टफिंग इसे खास बनाती है.

ये भी पढ़ें- बिना मीट के काले चने से बनाएं शाही शामी कबाब, प्रोटीन से भरपूर है ये रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Besan Ki Sabji, Gatte Ki Sabji Kaise Banaye, Besan Sabzi, Sabji For Lunch And Dinner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com