विज्ञापन

घर में नहीं है सब्जी, तो 10 मिनट में बनाएं छत्तीसगढ़ की फेमस बेसन की मिंझा की रेसिपी

क्या आप भी रोज-रोज एक ही तरह की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो छत्तीसगढ़ इस फेमस रेसिपी को एक बार जरूर करें ट्राई.

घर में नहीं है सब्जी, तो 10 मिनट में बनाएं छत्तीसगढ़ की फेमस बेसन की मिंझा की रेसिपी
बेसन की यूनिक सब्जी.
NDTV

कई बार हमारे साथ ऐसा होता है कि जब हम किचन में खाना बनाने जाते हैं, तो समझ नहीं आता कि क्या बनाएं क्योंकि, घर में कोई हरी सब्जी बची ही नहीं होती. ऐसे में आप एक बेहद स्वादिष्ट सब्जी को बना सकते हैं. जिसे घर वाले मांग-मांग कर खाएं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ की एक ऐसी पारंपरिक और लोकप्रिय रेसिपी की जिसे बेसन का मिंझा कहा जाता है. इस रेसिपी को हाल ही में यूट्यूब चैनल पर शेफ भुनी ने (@chefbhupikitchen)ने शेयर किया है. तो चलिए बिना किसी देरी रेसिपी पर चलते हैं.

​बेसन के दाने तैयार करने का आसान तरीका-

इस रेसिपी की शुरुआत होती है बेसन के छोटे-छोटे दाने या मूंग तैयार करने से इसके लिए एक बड़ी थाली या परात में आधा कप बेसन फैला लें. अब इसमें थोड़ी सी हींग, आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं. इस सूखे मिश्रण को अच्छी तरह फैला लें ताकि यह एक-दूसरे के ऊपर ज्यादा न चिपके.  ​इसके बाद, बेसन पर धीरे-धीरे पानी के छींटे लगाएं. आप चाहें तो शुरुआत में चम्मच का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस प्रक्रिया को लगभग 15 से 20 बार दोहराएं. ध्यान रहे कि पानी एक साथ न डालें, वरना बड़ी-बड़ी गांठे बन जाएंगी. धीरे-धीरे पानी छिड़कते हुए हाथों से घुमाने पर बेसन के छोटे-छोटे दाने बनने लगेंगे. अब इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल या कुकिंग ऑयल मिलाकर इसे 10 मिनट के लिए रख दें. 

यहां देखें रेसिपी वीडियो-

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

कैसे बनाएं बेसन का मिंझा- (How To Make Besan Minjha Recipe At Home)

  1. जब तक बेसन सेट हो रहा है, तब तक मिक्सी जार में 1 इंच अदरक, 5-6 लहसुन की कलियां, 2-3 हरी मिर्च, 2 टमाटर, 1 चम्मच साबुत काली मिर्च, 1 चम्मच जीरा और 2 चम्मच धनिया पाउडर डालकर बिना पानी के पीस लें. 
  2. अगर आप प्याज डालना भूल जाएं तो इसी मिक्सी जार में कटे हुए प्याज भी साथ में ही पीस लें. 
  3. अब एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें और उसमें तैयार किए गए बेसन के मूंग डाल दें. 
  4. धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए इन्हें तब तक भूनें जब तक ये नमकीन जैसा कड़क टेक्सचर न ले लें और इनसे अच्छी खुशबू न आने लगे. 
  5. ऐसा करने से बेसन ग्रेवी में जाने के बाद घुलता नहीं है और अपनी शेप बनाए रखता है. 
  6. लगभग 5 से 7 मिनट में ये अच्छे से भुन जाते हैं. अब एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें. 
  7. इसमें 1 चम्मच राई या सरसों के दाने, आधा चम्मच हींग और पिसा हुआ मसाला पेस्ट डाल दें. 
  8. मसाले को तब तक भूनें जब तक यह तेल न छोड़ दे और पूरी तरह दानेदार न हो जाए. 
  9. अगर मसाला नीचे चिपके, तो थोड़ा सा पानी का छींटा मार सकते हैं. 
  10. इसके बाद इसमें जरूरत के अनुसार पानी और नमक डालकर एक उबाल दें. 
  11. जब ग्रेवी तैयार हो जाए, तो भुने हुए बेसन के मूंग इसमें मिला दें. अंत में थोड़ा सा गरम मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर 2-3 मिनट पकाएं.
  12. ​बस तैयार है आपकी छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध और बेहद स्वादिष्ट बेसन की मिंझा की सब्जी. 
  13. इसे गरमा-गरम रोटी या पराठों के साथ सर्व करें. 

ये भी पढ़ें-  आज क्या बनाऊं: पकौड़ा खाना जाएंगे भूल, अगर एक बार चख लिया अरबी के पत्तों का पातरा, नोट करें नई रेसिपी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh Recipes, Besan Sabji Video, Besan Ki Sabji Kaise Banaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com