Wallnuts Health Benefits: स्वस्थ जीवन के लिए आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सही खान-पान रखना बेहद जरूरी है. जब वयस्कों को व्यस्त दिनचर्या में अपना ख्याल खुद रखना पड़ता है. ऐसे समय में डाइट में ड्राई फ्रूट्स की भूमिका और भी बढ़ जाती है. इसी में अखरोट आता है, जो कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है.
हरदोई के शतायु आयुर्वेद एवं पंचकर्म केंद्र के डॉ. अमित कुमार ने अखरोट के सेवन से स्वास्थ्य को होने वाले कई तरह के लाभों और गुणकारी तत्वों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि अखरोट को ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है. इसके पर्याप्त मात्रा में नियमित सेवन से कई तरह से स्वास्थ्य लाभ हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिमाग की संरचना जैसा दिखने वाला अखरोट दिमाग के सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग के सेल्स को नुकसान से बचाते हैं. साथ ही याददाश्त को बढ़ाने में मददगार होते हैं. इसके अलावा अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियों में भी यह सहायक होता है.
अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है. यह कोलेस्ट्रॉल को कम करके रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की बीमारियों में सहायक होता है.
अखरोट में पर्याप्त में मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है जिसके कारण लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और जल्दी भूख नहीं लगती है. ऐसे में वजन कम करने में भी अखरोट सहायक होता है. पर्याप्त मात्रा में फाइबर होने के कारण पाचन को सही रखने में भी अखरोट बेहद सहायक है. कब्ज की समस्या में भी अखरोट बेहद लाभकारी होता है. इसके सेवन के बाद भरपूर मात्रा में पानी पीना काफी जरूरी होता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है. वहीं, झुर्रियों और धब्बे में को हटाने में भी मदद करता है.
History Of Laddu: मिठाई नहीं दवाई के तौर पर खाया जाता था लड्डू, जानिए लड्डू का इतिहास | Swaad Ka Safar
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं