- पालक को फाइबर, आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है.
- पालक में एंटी-इन्फ्लामेट्री के गुण पाए जाते हैं.
- इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए पालक का सेवन करें.
Benefits Of Eating Spinach: सर्दियों की शुरूआत हो गई है. मौसम में बदलाव होते ही सबसे ज्यादा असर हमारी सेहत पर पड़ता है. सर्दियों के मौसम में हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर पड़ जाती है. जिसके चलते हम जल्दी बीमारियों की गिरफ्त में आ जाते हैं. सर्दियों के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए डाइट में हेल्दी चीजों को जरूर शामिल करें. पालक (Winter Vegetables) एक ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी है जिसे सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है. पालक (Benefits Of Spinach) का वैज्ञानिक नाम स्पिनासिया ओलेरेसिया है. पालक में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं. पालक (Palak Ke Fayde) में पाए जाने वाले तत्वों में मुख्य रूप से कैल्शियम, सोडियम, क्लोरीन, फॉस्फोरस, लोहा, खनिज लवण, प्रोटीन, आयरन, विटामिन 'ए' और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं. सर्दियों के मौसम में पालक को आप डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं. जैसे, सब्जी, जूस, सूप, पराठा, कचौड़ी, पकौड़ी या कच्चा.
पालक खाने के फायदेः (Health Benefits Of Eating Spinach)
1. मोटापाः
सर्दियों के मौसम में हम सब को गर्मागर्म फ्राइड चीजें खाने का मन करता है, जिसका सीधा असर हमारे वजन पर पड़ता है. तो अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आप अपनी डाइट में पालक को शामिल करें. पालक में फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है, जो वजन को कम करने में मददगार हो सकती है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

सर्दियों के मौसम में हम सब को गर्मागर्म फ्राइड चीजें खाने का मन करता है, जिसका सीधा असर हमारे वजन पर पड़ता है.Photo Credit: iStock
2. इम्यूनिटीः
पालक में विटामिनसी और-ई की मात्रा भरपूर होती है. विटामिन सी और ई को इम्यूनिटी के लिए अच्छा माना जाता है. सर्दियों के मौसम में पालक को डाइट में शामिल कर इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं.
3. सूजनः
पालक में एंटी-इन्फ्लामेट्री के गुण पाए जाते हैं. एंटी-इन्फ्लामेट्री शरीर की सूजन को कम करने में मददगार हो सकता है. सर्दियों के मौसम में डाइट में पालक को शामिल कर सूजन की समस्या से राहत पा सकते हैं.
4. पाचनः
पालक को फाइबर, आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है, फाइबर पाचन को बेहतर रखने में मददगार है. अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है तो आप पालक का सेवन कर सकते हैं.
What Is Prostate Cancer: Symptoms, Diagnosis & Treatment | क्या होता है प्रोस्टेट, एक्सपर्ट के जवाब
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं