- सर्दियों में सर्दी से बचने के लिए आप कच्चे लहसुन का सेवन कर सकते हैं.
- लहसुन में एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं.
- लहसुन कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मददगार हो सकता है.
Garlic In Winter Diet: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है. इस मौसम में सेहत को लेकर थोड़ा जागरूक रहना पड़ता है. क्योंकि मौसम में बदलाव होते ही संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आप अपनी डाइट (Eat Garlic In Winters) में थोड़ा बदलाव कर सकते हैं. असल में हमारी किचन में मौजद ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें हम डाइट में शामिल कर संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं. सर्दियों के मौसम में लहसुन (Garlic In Winter) को सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है. लहसुन में मौजूद मैंगनीज, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी, एंटी-बायोटिक, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं.
सर्दियों में लहसुन खाने के फायदेः (Health Benefits Of Eating Garlic In Winters)
1. इम्यूनिटी के लिएः
सर्दियों के मौसम में हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर पड़ जाती है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप लहसुन को डाइट में शामिल कर सकते हैं. अगर आपको लहसुन का टेस्ट अच्छा नहीं लगता तो आप इसे शहद के साथ सेवन कर सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप लहसुन को डाइट में शामिल कर सकते हैं.Photo Credit: iStock
2. सर्दी के लिएः
मौसम में बदलाव होते ही सर्दी-खांसी की समस्या होना आम बात है. सर्दियों में सर्दी से बचने के लिए आप कच्चे लहसुन का सेवन कर सकते हैं. रोजाना 2 कली कच्ची लहसुन खाने से सर्दी में आराम मिल सकता है.
3. ब्लड प्रेशर के लिएः
लहसुन को ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. लहसुन में बायोएक्टिव सल्फर योगिक, एस-एललिस्सीस्टीन मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर के लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं.
4. दांत दर्द के लिएः
लहसुन में एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो दांत पर सीधा प्रभाव डालते हैं. लहसुन दांतों के दर्द से राहत दिलाने का काम करता है. सर्दियों में कच्चा लहसुन खाने से दांत दर्द में आराम मिल सकता है.
5. कोलेस्ट्रॉल के लिएः
सर्दियों में लहसुन के सेवन से शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल जो खराब कोलेस्ट्रॉल है, के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है. लहसुन कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मददगार हो सकता है.
What Is Prostate Cancer: Symptoms, Diagnosis & Treatment | क्या होता है प्रोस्टेट, एक्सपर्ट के जवाब
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं