विज्ञापन

सर्दी में सांभर वड़ा बन जाएगा चुटक‍ियों में, अब दाल भ‍िगोने और फेंटने का झंझट खत्‍म, यह रही आसान रेस‍िपी

सर्दी में सांभर वड़ा खाने का मन है, लेक‍िन आपको लगता है क‍ि इसमें घंटों लगेंगे तो यहां आपको म‍िनटों में सांभर वड़ा बनाने की रेस‍िपी बता रहे हैं, जो टेस्‍टी सांभर वड़ा आपको म‍िल जाएगा.

सर्दी में सांभर वड़ा बन जाएगा चुटक‍ियों में, अब दाल भ‍िगोने और फेंटने का झंझट खत्‍म, यह रही आसान रेस‍िपी
सांभर बनाने का सही तरीका क्या है?

सुबह या शाम को भूख लगे तो गरम-गरम सांभर-वड़ा से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है. पर रोज के तरीके में दाल भिगोने और फेंटने में बहुत टाइम लग जाता है, इसलिए हम लाए हैं आसान ट्रिक, जिससे वड़ा जल्दी और कुरकुरा बनता है. अगर झंझट से बचना चाहते हैं, तो ये रेसिपी बेस्ट है. बिना दाल भिगोए सिर्फ सूजी से मिनटों में तैयार करें कुरकुरे वड़े और साथ में सब्जियों वाला चटपटा सांभर तो स्वाद और भी बढ़ा देगा. 

  • सबसे पहले पैन में थोड़ा पानी गरम कर लें. उसमें जीरा, चिली फ्लैक्स और नमक डालें. फिर एक कप सूजी डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए पका दें. जब सूजी पानी सोखकर आटे जैसी बन जाए और पैन को छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें और इसे प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें.
  • जब मिश्रण हल्का गरम रह जाए, तो हाथ पर थोड़ा तेल लगाकर उसे अच्छे से मसल दें. अब छोटे-छोटे गोले बनाएं. हल्का चटपटा करें और बीच में उंगली से छेद करके वड़े को शेप दे दें. ऐसे ही सारे वड़े बना लीजिए.
  • अब कड़ाही में तेल गरम कर लें. तेल मीड‍ियम गरम हो जाए तो वड़ों को एक-एक डालें. मध्यम आंच पर पलटते हुए सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाए. ये जल्दी तल जाते हैं. तलने के बाद टिश्यू पेपर पर रखते जाएं. 
  • चल‍िए अब फटाफट सांभर बनाते हैं. एक पैन में तेल गरम करके राई, जीरा और हरी मिर्च का तड़का दो. फिर कटा प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने दें. अब इसमें करी पत्ता डालें. इससे असली साउथ इंडियन खुशबू खाने में आएगी. 
  • तड़के में अपनी पसंद की सब्जियां डालें जैसे गाजर, कद्दू, टमाटर और सहजन डालकर कर पका लें. जल्दी गलाने के लिए थोड़ा नमक डालकर 2-3 मिनट पकाएं, जिसे सब्जियां हल्की नरम हो जाएं तो हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर और भरपूर सांभर मसाला डालकर तब तक भूनें, जब तक मसालों की खुशबू ना आने लगे और कच्चापन निकल ना जाए.
  • मसाले भुन जाएं तो इसमें उबली हुई अरहर दाल और पानी डालकर मिला दें. 4-5 मिनट धीमी आंच पर उबलने दें, ताकि सब्जी और मसालों का स्वाद दाल में घुल कर और बेहतर हो सके. ऊपर से हरा धनिया और सूखी मिर्च का तड़का लगा दीजिए. प्लेट में कुरकुरे वड़े रखें, ऊपर गरम-गरम सांभर डालें और धनिए से गार्निश करके और उसे परोसे.

                                                                                                                                                                     प्रस्तुति: प्रिया कुमारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com