विज्ञापन

सोमवार व्रत में खाने के लिए बनाएं स्वादिष्ट बनाना कटलेट, हर बाइट में मिलेगा 5 ग्राम प्रोटीन

Banana Cutlet For Vrat: क्या आप भी सावन सोमवार का व्रत, तो शाम में खाने के लिए बनाएं प्रोटीन से भरपूर बनाना कटलेट.

सोमवार व्रत में खाने के लिए बनाएं स्वादिष्ट बनाना कटलेट, हर बाइट में मिलेगा 5 ग्राम प्रोटीन
Banana Cutlet Recipe: कच्चे केले का टेस्टी कटलेट.
NDTV

आज सावन का तीसरा सोमवार है. अगर आप भी वजन कम कर रहे हैं या फिर अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रख रहे हैं, तो आप इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. अक्सर कई लोगों के मन में एक सवाल आता है कि खाने में ऐसा क्या खाया जाए जो हेल्दी भी हो और खाने में भी मजेदार लगे. कई बार जब हम व्रत या उपवास रखते हैं, तो समझ नहीं आता कि पेट भरने के लिए क्या खाएं जिससे कमजोरी भी न हो और वजन भी न बढ़े. ऐसे में आप (@dietkundali24) नामक इंस्टाग्राम डैंडल पर शेयर की गई रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. 

हम बात कर रहे हैं कच्चे केले और पनीर से बनने वाले हेल्दी कटलेट की. ​ये कटलेट न सिर्फ खाने में बहुत टेस्टी होते हैं, बल्कि इन्हें बनाना भी बेहद आसान है. सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आप वजन घटाने के सफर पर हैं, तो आप इसे बेझिझक अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं. 

क्यों खास है ये रेसिपी-

​इस कटलेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सब्जियों और पौष्टिक चीजों से भरपूर है. अगर आप कैलोरी को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क रहते हैं, तो यह आपके लिए एकदम सही ऑप्शन है.

  • कैलोरी- एक सिंगल कटलेट में केवल 65 कैलोरी होती है.
  • ​प्रोटीन- हर एक बाइट के साथ आपको मिलता है पूरे 5 ग्राम प्रोटीन, जो आपके मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करता है.
  • व्रत के लिए बेस्ट- इसमें व्रत वाले नमक और चुनिंदा चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए आप इसे अपने उपवास के दिनों में भी आराम से खा सकते हैं.

यहां देखें वीडियों- 

अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है- 

​कैसे बनाएं कच्चे केले का हाई प्रोटीन कटलेट- (How To Make Banana Cutlet)

सामग्री-

  • ​​कच्चा केला- 2 (उबला और मैश किया हुआ)
  • ​पनीर- 100 ग्राम 
  • ​कद्दू- 50 ग्राम (उबला और मैश किया हुआ)
  • ​मखाना- 15 ग्राम 
  • ​मूंगफली- 2 छोटी चम्मच 
  • ​हरा धनिया- एक मुट्ठी 
  • ​हरी मिर्च- 1 
  • ​जीरा- 1 छोटी चम्मच
  • ​व्रत वाला नमक- स्वादानुसार

विधि-

  1. ​सबसे पहले एक बड़े बर्तन में उबले हुए कच्चे केले, उबला हुआ कद्दू और मैश किया हुआ पनीर अच्छी तरह मिला लें.
  2. ​अब इसमें भुने हुए मखाने का पाउडर, कुटी हुई मूंगफली, बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च और जीरा डालें.
  3. ​इसके बाद इसमें अपने स्वाद के अनुसार व्रत वाला नमक मिला लें.
  4. ​इन सभी चीजों को हाथों की मदद से अच्छी तरह गूंथ लें ताकि यह एक डो की तरह तैयार हो जाए.
  5. ​अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लेकर उन्हें अपनी पसंद के अनुसार कटलेट या टिक्की का शेप दे दें.
  6. ​आप इन्हें नॉन-स्टिक तवे पर हल्का सा घी या तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें.
  7. आपका गरमा-गरम और सुपर हेल्दी रॉ बनाना प्रोटीन कटलेट तैयार है. इसे आप अपनी पसंदीदा व्रत वाली चटनी के साथ मजे से खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें-  High Protein Meal: वजन घटाने के लिए ही नहीं, जिम लवर्स के लिए भी परफेक्ट है 21 ग्राम प्रोटीन से भरपूर ये दलिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Banana Recipe, Cutlet For Snack, Vrat Recipe, Somvar Vrat Recipe, High Protein Vegetarian Meal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com