विज्ञापन

कच्चे केले से बना ये सुबह का कुरकुरा नाश्ता बन जाएगा घरवालों का नया फेवरेट, देखें वीडियो

क्या आप जानते हैं सिर्फ पके हुए केले ही नहीं, कच्चे केले भी शरीर के लिए कमाल के हैं? यहां जानें कच्चे केले से क्या-क्या बनाया जा सकता है.

कच्चे केले से बना ये सुबह का कुरकुरा नाश्ता बन जाएगा घरवालों का नया फेवरेट, देखें वीडियो
कच्चे केले से क्या क्या बना सकते हैं?
NDTV

घर में कच्चे केले पड़े-पड़े खराब हो रहे हैं और समझ नहीं आ रहा क्या बनाएं? तो बस, ये वाली रेसिपी ट्राई करके देखो! एकदम मस्त बनती है. शाम की चाय हो या बच्चों का टिफिन, ये स्नैक सबको खूब भाएगा. बाहर से एकदम क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट. इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात ये है कि ज्यादा तामझाम नहीं चाहिए बस किचन में मौजूद कुछ चीजों से आसानी से तैयार हो जाएंगी.

हाल ही में @SuvidhaNetRasoi ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी आसान रेसिपी शेयर की है.

देखें वीडियो...

कच्चे केले से क्या बनाएं? | What Can You Do With Unripened Bananas?

सामग्री:

  • कच्चे केले (2)
  • सूजी (1 कप)
  • पानी (2 कप)
  • तेल (1 चम्मच छौंक के लिए) + तलने के लिए अलग से
  • राई और जीरा (आधा-आधा चम्मच) 
  • सफेद तिल (1 चम्मच)
  • हरी मिर्च (1 बारीक कटी हुई)
  • अदरक (1 चम्मच कद्दूकस किया)
  •  काली मिर्च पाउडर (आधा चम्मच)
  • चाट मसाला (आधा चम्मच)
  • कुटी लाल मिर्च (आधा चम्मच)
  • हरा धनिया (थोड़ा सा)
  • नमक (स्वाद के हिसाब से)

बनाने का आसान तरीका क्या है?

  1. सबसे पहले केलों को छीलकर कद्दूकस कर लो.
  2. एक बात का ध्यान रखना केले तुरंत काले पड़ने लगते हैं, ऐसे में कद्दूकस करके ज्यादा देर नहीं रखना चाहिए, तुरंत ही इस्तेमाल कर लेना चाहिए.
  3. अब कढ़ाई में 1 चम्मच तेल गरम करो.
  4. उसमें राई, जीरा और तिल डालो, जैसे ही चटकने लगे, हरी मिर्च और अदरक डालकर थोडा सा भून लो.
  5. फिर उसी कढ़ाई में 2 कप पानी डाल दो साथ ही काली मिर्च, चाट मसाला, लाल मिर्च, हरा धनिया और नमक मिला लो.
  6. अब कद्दूकस किए केले भी डाल दो.
  7. अब आंच थोड़ी धीमी करके सूजी डालो और लगातार चलाते रहो वरना गुठलियां बन जाएंगी.
  8. 2 से 3 मिनट में ही पूरा पानी सूख जाएगा और ये एक डो जैसा बनने लगेगा.
  9. जब कढ़ाई छोड़ने लगे, गैस बंद कर दो.
  10. मिश्रण को प्लेट में निकाल कर हल्का ठंडा होने दो.
  11. जब हाथ से छूने लायक हो जाए, तो थोड़ा सा तेल हाथ में लगाकर मनचाहे शेप के रोल या टिक्की बना लो.
  12. कड़ाही में तेल गरम करो और मीडियम आंच पर इन रोल्स को गोल्डन होने तक फ्राई कर लो और गरमा-गरम केले के कुरकुरे रोल का आनंद लो. 

इसे भी पढ़ें: आलू की सब्जी दोबारा गर्म करने पर सूख क्यों जाती है? मैंने बहुत सारे पैंतरे आजमाए, तब जाकर सही जुगाड़ मिला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unripe Bananas, Unripe Banana Benefits, Kacche Kele Ki Sabji, Kaccha Kela, Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com