विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2025

कौन सी बीमारी में बैंगन नहीं खाना चाहिए? ये लोग आज से बना लें दूरी

Baigan Ke Nuksan: आइए बिना देरी किए जानते हैं बैंगन खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं और किन लोगों को इससे दूरी बना लेनी चाहिए.

कौन सी बीमारी में बैंगन नहीं खाना चाहिए? ये लोग आज से बना लें दूरी
Baigan kab nahi khana chahiye?

Baigan Ke Nuksan: बैंगन खाने में जितना स्वादिष्ट और हल्का होता है शरीर के लिए उतना ही फायदेमंद भी माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं हर किसी के लिए इसका सेवन फायदेमंद नहीं होता है. बहुत से लोगों को यह पता नहीं होता कि बैंगन खाने से कुछ स्वास्थ्य दिक्कतें भी हो सकती हैं, खासकर तब जब इसे गलत तरीके से या ज्यादा मात्रा में खाया जाए. आइए बिना देरी किए जानते हैं बैंगन खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं और किन लोगों को इससे दूरी बना लेनी चाहिए.

बैंगन खाने से क्या नुकसान होता है?

एलर्जी: कुछ लोगों को बैंगन खाने से एलर्जी हो सकती है. इसमें मौजूद हिस्टामाइन संवेदनशील व्यक्तियों में खुजली, सूजन, लाल चकत्ते या गले में जलन जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है. अगर आपको पहले से ही एलर्जी या स्किन रैश की समस्या रहती है, तो बैंगन का सेवन सावधानी से करें.

इसे भी पढ़ें: Beetroot Benefits: चुकंदर को खाने का सही तरीका क्या है? जानिए कैसे मिलेगा ज्यादा फायद

पेट: बैंगन में फाइबर पाया जाता है. जरूरत से ज्यादा इसका सेवन पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है और गैस, पेट में फूलापन और कभी-कभी पेट दर्द जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है. जिन लोगों का पाचन कमजोर है या जिन्हें अक्सर गैस की समस्या रहती है, उन्हें बैंगन सीमित मात्रा में खाना चाहिए.

किडनी: बैंगन में ऑक्सलेट नामक तत्व पाया जाता है, जो किडनी स्टोन की समस्या वाले लोगों के लिए हानिकारक हो साबित हो सकता है. अगर किसी को पहले से स्टोन है या डॉक्टर ने ऑक्सलेट कम लेने की सलाह दी है, तो बैंगन खाने का सेवन करने से बचें.

प्रेगनेंसी: बैंगन में फाइटोहार्मोन नामक तत्व पाए जाते हैं, जो गर्भाशय को उत्तेजित कर सकते हैं. इसलिए गर्भवती महिलाओं को बैंगन खाने से मना किया जाता है. ज्यादा मात्रा में बैंगन का सेवन गर्भपात जैसी समस्या का कारण बन सकता है.

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Side Effects Of Brinjal, Brinjal, Brinjal Side Effects, Baigan Khane Ke Nuksaan, Baigan Kise Nahi Khana Chaiye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com