विज्ञापन

गैस, ब्लोटिंग और कब्ज से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 3 प्रोबायोटिक फूड्स

Food For ​Gut Health: क्या आप भी अपने पेट को हेल्दी और फिट रखना चाहते हैं, तो दवाओं की जगह इन प्रोबायोटिक फूड्स का सेवन कर सकते हैं.

गैस, ब्लोटिंग और कब्ज से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 3 प्रोबायोटिक फूड्स
Food For ​Gut Health: पेट को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं.
NDTV

Best 3 Probiotic Foods: आज की हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत का उतना ख्याल नहीं रख पाते हैं, जितना हमें रखना चाहिए. खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं अक्सर परेशान करती हैं. अगर आप भी अक्सर ऐसी ही समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में थोड़ा सा बदलाव करने की जरूरत है. आज हम आपको कुछ ऐसी खाने की चीजों के बारे में बताएंगे, जो आपके पेट के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. इन्हें प्रोबायोटिक फूड्स कहा जाता है, जो आपके पेट में 'गुड बैक्टीरिया' यानी अच्छे कीटाणुओं को बढ़ाते हैं. आइए जानते हैं कि कौन-सी चीजें आपके पेट को हेल्दी रखने में मदद कर सकती हैं.

कौन से प्रोबायोटिक फूड्स पेट के लिए हैं अच्छे-

1. दही- 

​सबसे पहले बात करते हैं दही की. यह हम सबके घरों में बहुत आसानी से मिल जाता है और प्रोबायोटिक्स का सबसे जाना-माना सोर्स है. दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया आपके पेट का बैलेंस बनाए रखते हैं. कई रिसर्च बताती हैं कि प्रोबायोटिक्स उन लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं जिन्हें दूध या उससे बनी चीजें पचने में दिक्कत होती है. यह पेट की गैस, दस्त और दूसरी कई परेशानियों को दूर करने में मददगार है. 

कैसे करें शामिल- दही को आप डाइट में रायता, लस्सी और छाछ के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

​2. सॉफ्ट चीज़- 

चीज़ खाना किसे पसंद नहीं है? लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपके पाचन के लिए भी बहुत अच्छा होता है? हालांकि, समस्या यह होती है कि हर तरह के प्रोबायोटिक्स हमारे पेट और आंतों के लंबे सफर को पार करके जिंदा नहीं बच पाते हैं. लेकिन अच्छी बात यह है कि फर्मेंटेड सॉफ्ट चीज़, जैसे कि गौडा चीज़ (Gouda), के अंदर जो बैक्टीरिया होते हैं, वे इतने मजबूत होते हैं कि वे इस सफर को आसानी से पार कर लेते हैं और आपके पेट तक पहुंचते हैं.

3. अचार- 

जब भी आप अचार के जरिए प्रोबायोटिक्स लेना चाहें, तो इस बात का खास ख्याल रखें कि वह नेचुरली फर्मेंटेड यानी प्राकृतिक तरीके से तैयार किया गया हो. यानी उसे बनाते वक्त सिरके (vinegar) का इस्तेमाल बिल्कुल न किया गया हो.नमक और पानी के बैटर में जब यह तैयार होता है, तो इसमें अच्छे बैक्टीरिया पनपते हैं. यही वजह है कि ऐसे खट्टे अचार आपके पाचन को बेहतर बनाने में बहुत मददगार साबित होते हैं.

कैसे करें शामिल- आप अचार को ब्रेकफास्ट में पराठे, लंच और डिनर में शामिल कर सकते हैं.

​प्रीबायोटिक्स और प्रोबायोटिक्स में क्या है अंतर-

जहां एक तरफ प्रोबायोटिक फूड्स में जिंदा बैक्टीरिया होते हैं, वहीं प्रीबायोटिक फूड्स उन अच्छे बैक्टीरिया को खाना देते हैं जो पहले से ही आपके पेट में मौजूद होते हैं. आप प्रीबायोटिक्स को आसानी से पा सकते हैं. इसके लिए आप केला, ओटमील, शहद, मेपल सिरप और दाल-बींस का सेवन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- कैफे में क्या ऑर्डर करें? एस्प्रेसो से अमेरिकानो तक जानें 4 ब्लैक कॉफी का स्वाद और फर्क

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Probiotic Food, Probiotic Benefits, Prebiotic & Probiotic Food Combinations, Best Food For Stomach
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com