आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स और सप्लीमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी ही बालकनी या गमले में एक ऐसा शानदार पौधा पनप सकता है, जो आपकी फिटनेस और खूबसूरती दोनों का ख्याल रख सकता है?
हम बात कर रहे हैं अपराजिता की बेल की, जिसे लोग अक्सर सिर्फ इसके खूबसूरत नीले फूलों के लिए जानते हैं. इसे ब्लू टी या अपराजिता चाय के नाम से भी जाना जाता है, जो न सिर्फ तनाव कम करने और नींद बेहतर करने में मदद करती है, बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. क्या आप जानते हैं यह छोटा सा नीला फूल आपके शरीर के लिए कितना फायदेमंद है? चलिए जानते हैं इसके फायदे और हर्बल चाय बनाने का आसान तरीका.
सामग्री:
- अपराजिता के फूल (2 से 3 ताजे फूल)
- पानी (एक कप)
- नींबू का रस (कुछ बूंदें)
चाय बनाने का आसान तरीका:
- सबसे पहले एक बर्तन में एक कप पानी डालकर उसे गैस पर उबलने के लिए रख दीजिए.
- जब पानी अच्छी तरह खौलने लगे, तब अपराजिता के दो से तीन फूलों को अच्छी तरह धोकर इस उबलते हुए पानी में डाल दें.
- कुछ ही पलों में आप देखेंगे कि फूल अपना सारा प्राकृतिक रंग और पोषण उस पानी में छोड़ देते हैं, जिससे पानी का रंग बदलकर बेहद खूबसूरत नीले से पर्पल शेड में आ जाता है.
- अब गैस की आंच बंद कर दें और इस तैयार पानी को एक कप में छान लें.
- इसके बाद इसमें ऊपर से बहुत थोड़ी मात्रा में नींबू का रस मिलाएं.
- नींबू मिलते ही इसके रंग में एक और जादू देखने को मिलता है जो दिखने में काफी अच्छा लगता है.
- जैसे ही आप इसकी पहली चुस्की लेंगे, आपका पूरा दिन बन जाएगा और ताजगी का एक अलग ही अहसास होगा.
- यह सिर्फ एक चाय नहीं है, बल्कि सेहत का खजाना है.
इसे भी पढ़ें: भिंडी की सब्जी का चिपचिपापन कैसे दूर करें?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं