विज्ञापन

अपराजिता फूल की चाय कैसे बनाएं? जानें बनाने का सही तरीका और फायदे

क्या आप भी सुबह चाय पीना पसंद करते हैं, तो रेगुलर टी जगह अपराजिता फूल से बनी चाय का करें सेवन, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त.

अपराजिता फूल की चाय कैसे बनाएं? जानें बनाने का सही तरीका और फायदे
अपराजिता फूल की चाय कैसे बनाएं.
NDTV

भारतीय और चाय का नाता सिर्फ वही समझ सकता है जिसे चाय पीना पसंद है. सुबह आंख खोलने से लेकर रात को सोने जाने से पहले तक हममें से ज्यादातर लोग चाय पीना पसंद करते हैं. लेकिन रोज की दूध वाली चाय पीकर बोर हो गए हैं और कुछ हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो अपराजिता के फूलों की चाय यानी ब्लू टी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह नीले रंग की चाय हेल्थ कॉन्शियस लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह दिखने में जितनी सुंदर और अलग लगती है, सेहत के लिए उतनी ही फायदेमंद भी है. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने का बहुत ही आसान तरीका और इसके कमाल के फायदों के बारे में.

​कैसे बनाएं अपराजिता की चाय- (How To Make Aprajita Flower Tea)

सामग्री-

  • ​फ्रेश या सूखे हुए अपराजिता के फूल- 5 से 7
  • ​पानी- डेढ़ कप
  • ​अदरक- आधा इंच टुकड़ा 
  • ​दालचीनी का छोटा टुकड़ा- 1 
  • ​शहद 
  • नींबू का रस- स्वादानुसार

विधि-

  1. ​सबसे पहले एक बर्तन में डेढ़ कप पानी डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दें.
  2. ​जब पानी में अच्छा उबाल आ जाए, तब इसमें अपराजिता के फूल डाल दें. 
  3. अगर आप अदरक और दालचीनी का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें भी इसी स्टेज पर पानी में मिला दें.
  4. ​पानी में फूल डालते ही आप देखेंगे कि फूलों का सारा नीला रंग पानी में उतरने लगा है और पानी का रंग गहरा नीला हो जाता है.
  5. ​अब गैस की आंच धीमी करके इसे 3 से 4 मिनट तक अच्छे से उबलने दें, ताकि फूलों के सभी गुण पानी के अंदर आ जाएं.
  6. ​इसके बाद गैस बंद कर दें और चाय को एक कप में छान लें.
  7. ​अब इसमें अपने स्वाद के हिसाब से थोड़ा सा शहद मिला लें. अगर आपको इसका रंग नीला से बदलकर बैंगनी करना है, तो इसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की मिला दें. 
  8. नींबू का रस मिलते ही इस चाय का रंग बहुत ही खूबसूरत पर्पल हो जाता है. हेल्दी और टेस्टी ब्लू टी तैयार है.
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Freepik

​अपराजिता की चाय पीने के फायदे-

  • ​वजन घटाने- अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह चाय आपके लिए बहुत असरदार साबित हो सकती है. इसमें कैफीन बिल्कुल नहीं होता है और यह मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे शरीर की चर्बी तेजी से घटने लगती है.
  • स्किन और बालों-  इस चाय में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्किन से झुर्रियों को दूर करके नेचुरल ग्लो लाने का काम करते हैं. इसके अलावा, इसमें मौजूद तत्व बालों को मजबूत बनाते हैं और उनका टूटना कम करते हैं.
  • स्ट्रेस-  आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस होना आम बात है. अपराजिता की चाय दिमाग को शांत करने और मूड को फ्रेश करने में मदद करती है. 
  • इम्यूनिटी-  मौसम बदलते ही अक्सर लोग सर्दी-जुकाम की चपेट में आ जाते हैं. इस चाय में एंटी-बैक्टीरियल और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले गुण होते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं.

ये भी पढ़ें- घर में नहीं है सब्जी, तो 10 मिनट में बनाएं छत्तीसगढ़ की फेमस बेसन की मिंझा की रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aprajita Flower Benefits, Blue Tea Benefits, Blue Tea Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com