Anti-Acne Diet In Hindi: आज के समय में हर चार में से दो लोगों में पिंपल की समस्या देखी जा सकती है. आज के युवा इस समस्या से निजात पाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं. मार्केट में मिलने वाली पिंपल्स फ्री क्रीम से लेकर फेस वॉश तक. मगर वो परिणाम नहीं निकलता जो उन्हें चाहिए होता है. असल में पिंपल होने के कई कारण हो सकते हैं. जैसे आपकी स्किन का सेंसिटिव होना, धूम्रपान का सेवन, ऑयली फूड, फास्ट फूड्स का अधिक सेवन, फेस को समय-समय पर क्लीन न करना आदि. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि हमारी डाइट भी पिंपल (Foods For Pimple) की समस्या को दूर करने में काफी हद तक मददगार हो सकती है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. कई फूड्स ऐसे आते हैं, जिनमें मौजूद पोषक तत्व न केवल शरीर को सेहतमंद रखने बल्कि, स्किन को भी हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
इन फूड्स का सेवन कर स्किन को रख सकते हैं हेल्दी- Skin Can Be Keep Healthy By Consuming These Foods:
1. दलिया-
दलिया एक लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) फूड है. जिसे स्वाद और सेहत के अलावा स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है. अगर आप अपनी डाइट में दलिया को शामिल करते हैं, तो इससे पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Anti-Aging Tips: लंबे समय तक जवां रहने के लिए अपनाएं ये उपाय

2. संतरा-
संतरे को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है. इतना ही नहीं ये भी लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI)फूड है. जिसे डाइट में शामिल कर स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है.
3. अखरोट-
अखरोट को ज्यादातर दिमाग को हेल्दी और मेमोरी को बढ़ाने के लिए खाया जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड पिंपल की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं.
4. डेयरी प्रोडक्ट-
डेयर प्रोडक्ट का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. दूध, दही, पनीर में मौजूद पोषक तत्व स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
5. मूंगफली-
गर्मियों में मिलने वाली फ्रेश मूंगफली का स्वाद भला किसे पसंद नहीं. अगर आप भी मूंगफली खाने के शौकीन हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. विटामिन ई से भरपूर मूंगफली पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकती है.
6. कीवी-
कीवी एक खट्टा-मीठा फल है. कीवी विटामिन सी से भरपूर होता है. दूसरे फलों की तुलना में कीवी थोड़ा महंगा होता है. लेकिन रोजाना कीवी के सेवन से स्किन को हेल्दी और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं