विज्ञापन

खतरे की घंटी है हद से ज्यादा जंक फूड का सेवन, ये चीजें हैं बेहतर विकल्प

Junk Food Side Effects: कभी-कभी बाहर का खाना शरीर को उतना नुकसान नहीं पहुंचाता लेकिन रोजाना शाम की भूख को मिटाने के लिए जंक फूड का सहारा लेना, शरीर को बीमार करने के लिए काफी है. इसलिए हम जंक फूड्स को रिप्लेस करने वाले हेल्दी ऑप्शन के बारे में बताएंगे, जो क्रेविंग को कम कर शरीर को अनगिनत लाभ देंगे.

खतरे की घंटी है हद से ज्यादा जंक फूड का सेवन, ये चीजें हैं बेहतर विकल्प
Junk Food Side Effects: जंक फूड खाने के नुकसान.

Junk Food Side Effects: बच्चे हों या बड़े, हर किसी का जंक फूड घरों में तेजी से जगह बनाता जा रहा है. शाम के वक्त छोटी भूख को मिटाने के लिए हेल्दी ऑप्शन की जगह लोग जंक फूड्स का सहारा लेते हैं क्योंकि वो तुरंत खाए जा सकते हैं लेकिन शरीर के लिए हानिकारक भी होते हैं. कभी-कभी बाहर का खाना शरीर को उतना नुकसान नहीं पहुंचाता लेकिन रोजाना शाम की भूख को मिटाने के लिए जंक फूड का सहारा लेना, शरीर को बीमार करने के लिए काफी है. इसलिए हम जंक फूड्स को रिप्लेस करने वाले हेल्दी ऑप्शन के बारे में बताएंगे, जो क्रेविंग को कम कर शरीर को अनगिनत लाभ देंगे.

नींबू पानी

फरवरी के महीने के बाद गर्मियां आना शुरू हो जाती है, सिर्फ सुबह और शाम की हल्की ठंड ही होती है. ऐसे में शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखने के लिए डिब्बाबंद पेय पदार्थों का सहारा लिया जाता है, जो आंत और लिवर दोनों को नुकसान पहुंचाते हैं. इसके बजाय नींबू पानी और शिकंजी पी जा सकती है, जो शरीर को हाइड्रेट भी रखेगी और चेहरे पर निखार भी लाएगी.

पिज्जा-बर्गर

पिज्जा और बर्गर आज का फेवरेट जंक फूड बन चुका है, और सिर्फ बच्चे ही नहीं, बल्कि बड़े भी इसके स्वाद के दीवाने हैं. पिज्जा और बर्गर की बजाय बच्चों को ढोकला और सब्जियों के साथ मिक्स करके बनाई गई इडली खिला सकते हैं. इन व्यंजनों का स्वाद बड़ों से लेकर बच्चों तक को अच्छा लगेगा.

स्वीट्स

आइसक्रीम और मिठाई ही सभी को पसंद है, लेकिन इसमें मौजूद प्रोसेस्ड चीनी मोटापे, मधुमेह और सूजन को बढ़ावा देती है. ज्यादा सेवन शरीर को बीमार और खोखला कर सकता है. इसके बजाय प्राकृतिक रूप से मीठे मौसमी फलों का सेवन किया जा सकता है, जो मीठे की क्रेविंग को कम कर स्वाद और पोषण दोनों देंगे.

चिप्स 

छोटी भूख को खत्म करने के लिए सॉल्टेड चिप्स की डिमांड बढ़ती जा रही है. छोटे बच्चों में चिप्स बहुत ज्यादा पॉपुलर हैं लेकिन सेहत के लिए उतने ही खराब. ऐसे में सॉल्टेड चिप्स की जगह बच्चों को रोस्टेड मखाने, मूंगफली या चने दिए जा सकते हैं. मसाले और नींबू मिलाने के बाद इनका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

प्रोसेस्ड मीट

अगर आप मांसाहारी हैं और प्रोसेस्ड मीट का सेवन करते हैं, तो इसकी जगह बीन्स, राजमा, चना और दालों का सेवन लाभकारी रहेगा क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और आयरन दोनों होते हैं और बीपी और शुगर जैसी बीमारियों से भी बचाव करता है.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Immediate Effects Of Eating Fast Food On The Body, How Fast Food Affects Your Body Instantly, Health Dangers Of Eating Unhealthy Food, Impact Of Junk Food On Body Parts, Fast Food And Its Harmful Effects On Health, Unhealthy Eating And Its Risks, Headache And Depression From Eating Fast Food, Acne Caused By Junk Food Consumption, Dental Problems Due To Unhealthy Eating Habits, Mental Health Effects Of Eating Fast Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com