विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2023

अमूल ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के एक हजार करोड़ के क्लब में शामिल होने पर बनाया क्रिएटिव डूडल

अमूल ने हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की सफलता का जश्न मनाते हुए एक बेहतरीन पोस्टर शेयर किया है.

Also Read in
अमूल ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के एक हजार करोड़ के क्लब में शामिल होने पर बनाया क्रिएटिव डूडल
अमूल ने शाहरूख खान की फिल्म जवान का क्रिएटिव डूडल शेयर किया.
Photo Credit: Instagram/amul_india

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरूख खान एक लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर अपनी फिल्म लेकर आए. फिल्म जवानी की बुखार देश ही नहीं पूरी दुनिया पर हावी हो गया है.  शाहरुख खान की एक्शन ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 576 करोड़ और विश्व स्तर पर भी फिल्व जवान ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. तीसरे हफ़्ते में 1,000 करोड़ क्लब में शामिल हुई. जहां दुनिया भर में प्रशंसक शाहरुख खान की फिल्म जवान की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं भारतीय डेयरी ब्रांड अमूल भी पीछे नहीं रह सका. उनकी लेटेस्ट पोस्ट में अमूल ने 1,000 करोड़ क्लब में शामिल होने पर फिल्म की प्रशंसा की है. इंस्टाग्राम पर एक डूडल शेयर किया है. 

फोटो में, आप शाहरुख खान को आधे-मास्क लुक में - ब्रेड-बटर टोस्ट पकड़े हुए देख सकते हैं. "जवान हजार करोड़," . अपनी टैगलाइन में एटली ट्विस्ट देते हुए, अमूल ने आगे कहा, “एटली बटरली डिलीशियस.”

यहां देखें पोस्ट:

अमूल इंडिया ने टॉपिकल शेयर करते हुए लिखा, "#अमूल टॉपिकल: शाहरुख की ब्लॉकबस्टर ने 1000 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा छू लिया!"

अमूल हमेशा ही अपने इस तरह के क्रिएटिव आर्ट्स के साथ लोगों की सराहना करता रहा है.  उन्होंने इसके पहले रजनीकांत की फिल्म "जेलर" के लिए एक स्पेशल पोस्टर बनाया था. इस पोस्टर में, अमूल ने फेमस सांग "कावला" से रजनीकांत और तमन्ना भाटिया का एक कार्टून बनाया था. जिसमें रजनीकांत को बैठे हुए, ब्रेड के टुकड़े पर मक्खन फैलाते हुए दिखाया गया, जबकि तमन्ना उनके पास खड़ी होकर अपनी मक्खन लगी ब्रेड को एंजॉय कर रही थीं. पोस्टर में सबसे ऊपर एक मजाकिया टेक्स्ट था: "तू मस्कावलाया." नीचे, अमूल ने चतुराई से कहा, "रजनी इसका विरोध नहीं कर सकते!" 

यह भी पढ़ें: "कोको का कप?" अमूल ने यूएस ओपन वुमेन विनर कोको गॉफ़ को खास अंदाज में दी बधाई

यहां देखें पोस्ट:

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jawan, Amul India Topical, Shah Rukh Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com