विज्ञापन

शाहरुख खान की ‘किंग’ को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट का बड़ा बयान, बोले- बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाएगी

शाहरुख को लेकर उत्साह का माहौल हर तरफ देखने मिल रहा है, ऐसे में दिग्गज ट्रेड एक्सपर्ट और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने  बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में कहा, शाहरुख खान की कोई तुलना नहीं की जा सकती. आप शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग उस दिन देखेंगे जब उनकी यह फिल्म रिलीज़ होगी.

शाहरुख खान की ‘किंग’ को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट का बड़ा बयान, बोले- बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाएगी
शाहरुख खान की किंग इस डेट को होगी रिलीज
नई दिल्ली:

शाहरुख खान स्टारर किंग इस दिसंबर बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है. इस बीच, दिग्गज ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शाहरुख खान के स्टारडम और फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद के कॉम्बिनेशन को लेकर अपनी बात रखी है. विजनरी डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्टेड शाहरुख खान स्टारर मच एंटीसिपेटेड एक्शन से भरपूर फिल्म किंग सुपरस्टार द्वारा लीड किए जाने वाले स्टेलर कास्ट के साथ आती है. यह फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में दर्शक इसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर हैं.

शाहरुख को लेकर उत्साह का माहौल हर तरफ देखने मिल रहा है, ऐसे में दिग्गज ट्रेड एक्सपर्ट और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने  बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में कहा, "शाहरुख खान की कोई तुलना नहीं की जा सकती. आप शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग उस दिन देखेंगे जब उनकी यह फिल्म रिलीज़ होगी." आगे उन्होंने बताया है कि दर्शक इस प्रोजेक्ट से किस तरह की उम्मीद कर सकते हैं. सुपरस्टार के नाम के साथ मास्टर क्राफ्ट्समेन सिद्धार्थ आनंद का साथ आना इस बात की गारंटी देता है कि थिएटर में शानदार नजारा देखने मिलने वाला है. इस बारे में बात करते हुए तरण आदर्श कहते हैं, “किंग के साथ शाहरुख खान का नाम जुड़ा है, जो अपने आप में अच्छी फिल्म की पहचान है. आप जानते हैं कि पर्दे पर कुछ बड़ा और शानदार देखने को मिलेगा. वह सिद्धार्थ आनंद के साथ वापसी कर रहे हैं. मुझे पता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाएगी. लोग भले ही किसी भी एक्टर के फैन हों, लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि वे ‘किंग' देखने जरूर जाएंगे.”

लगातार इंडियन सिनेमा को एक अलग पहचान देने वाले एक बेमिसाल करियर के साथ, शाहरुख खान का दर्शकों के साथ हमेशा बने रहना एक बार फिर इस बात का सबूत है कि उनकी स्टार पावर का कोई मुकाबला नहीं है और किंग के साथ वो एक और बड़ी और शानदार फिल्म देने के लिए तैयार हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan Upcoming Film News, Shah Rukh Khan Upcming Films, Shah Rukh Khan Upcoming Projects, King
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com