विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2019

मानसून में स्ट्रीट फूड खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें हेल्दी दही पूरी की यह स्वादिष्ट रेसिपी

ऐसे बहुत से लोग है जो अपनी हेल्थ के चलते अपने फेवरेट स्नैक्स को घर पर बनाकर ही खाना पसंद करते हैं. इसी बात का ध्यान रखकर आज हम आपके साथ दही पूरी का हेल्दी वर्जन लेकर आए हैं. इस हेल्दी दही पूरी का मजा आप इस मानसून जब चाहे ले सकते हैं.

मानसून में स्ट्रीट फूड खाने के हैं शौकीन तो ट्राई करें हेल्दी दही पूरी की यह स्वादिष्ट रेसिपी
  • मानसून में कुछ लोग आलू टिक्की और चाट पापड़ी खाने का भी शौक रखते हैं.
  • अपनी पसंद के स्नैक्स और व्यंजनों को घर पर बनाने की ही कोशिश करें.
  • इस हेल्दी दही पूरी का मजा आप इस मानसून जब चाहे ले सकते हैं

मानसून आते ही हर कोई मजेदार स्ट्रीट फूड के बारे में विचार करने लगता है. बारिश होते ही अक्सर लोगों के घरों में गर्मागर्म कचौड़ी, चीला और पकौड़े बनाने का प्लान बन जाता है. बारिश के दिनों में सड़क किनारे लगने वाले स्टॉल पर आपको हमेशा लोग चाय के साथ पकौड़े, समोसे, ब्रेड रोल और ब्रेड पकौड़े खाते हुए दिख जाएगें. इन सब के अलावा बहुत से लोग इस मौसम में भुट्टा, आलू टिक्की और चाट पापड़ी खाने का भी शौक रखते हैं. बारिश के दौरान इन सभी चटपटे व्यंजनों को खाने में कोई बुराई नहीं है लेकिन, इसके साथ आपको अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए. क्योंकि यही वह मौसम है जब हम सबसे ज्यादा संक्रमण के प्रभाव में आते हैं. ऐसा भी नहीं कि संक्रमण के डर से आप अपने मनपसंद व्यंजनों का मजा ही न लें.

इसके लिए जरूरी है कि आप सड़क किनारे लगे स्टॉल पर मिलने वाले स्ट्रीट फूड का सेवन कम से कम करें. साथ ही अपनी पसंद के स्नैक्स और व्यंजनों को घर पर बनाने की ही कोशिश करें. ऐसे बहुत से लोग है जो अपनी हेल्थ के चलते अपने फेवरेट स्नैक्स को घर पर बनाकर ही खाना पसंद करते हैं. इसी बात का ध्यान रखकर आज हम आपके साथ दही पूरी का हेल्दी वर्जन लेकर आए हैं. इस हेल्दी दही पूरी का मजा आप इस मानसून जब चाहे ले सकते हैं. दही पूरी की इस बेहतरीन रेसिपी को शेफ मंजूला ने अपने यूट्यूब चैनल मंजूला किचन पर पोस्ट किया है.

घर पर इस तरह बनाएं पंजाबी स्टाइल दाल तड़का, देखें वीडियो

नाश्ते में अब अपनी फैमिली को रोटी और परांठे की जगह खिलाएं आटे से बना यह हेल्दी रोल

दही पूरी की इस रेसिपी में शेफ ने एक हेल्दी फीलिंग तैयार की है. दही पूरी की फीलिंग बनाने के लिए मूंगदाल, टमाटर, खीरा, उबले हुए आलू, जीरा पाउडर, नमक और नींबू के रस का इस्तेमाल किया गया है. इस फीलिंग का इस्तेमाल सैलेड के तौर पर किया जा सकता है. इसको चटपटा बनाने के लिए इसमें दही, इमली की चटनी, बूंदी, हरी मिर्च और चुटकी भर लाल मिर्च छिड़की जाती है. शाम को चाय के साथ आप अपनी इस हेल्दी दही पूरी को सर्व कर सकते हैं.

Home Remedies For Monsoon: मानसून में इन चीजों का सेवन करने से बढ़ेगी आपकी इम्यूनिटी


तो देर किस बात ​की चलिए डालते हैं नजर दही पूरी की इस लाजवाब रेसिपी पर:

और खबरों के लिए क्लिक करें.

ये भी पढ़ें -

Summer Diet Tips: पेट की गैस, पाचन और पेट की समस्याओं को दूर करेगा खीरा, पढ़ें खीरा के फायदे

Broccoli Recipe Video: बड़े हों या छोटे, सभी को पसंद आएंगी ब्रॉकली से बनी ये रेसिपीज़

Healthy Diet: हाई-प्रोटीन का स्रोत है यह शाकाहारी रेसिपी, पढ़ें सोया भुर्जी की विधि

यह हैं टॉप 10 प्रोटीन बेस्‍ड फूड, जिन्हें आप रोजाना खा सकते हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dahi Puri, Healthy Dahi Puri Chaat, Indian Street Food, Snack, Monsoon Snack, Dahi Puri Chaat In Hindi, Dahi Puri Chaat Video, दही पूरी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com