आखिर कैसे तैयार हुआ फ्लाईदुबई विमान को गिराने का प्लान? NDTV Micro में समझिए

  • 2:30
  • प्रकाशित: अक्टूबर 06, 2026

 NDTV Micro : पूछताछ में हमाम अल-हमामी ने बताया कि उसने फ्लाईदुबई जॉइन करने से पहले ही हमले की योजना बना ली थी. इसके लिए उसने उन एयरलाइंस के बारे में जानकारी जुटाई जो इजरायल के तेल अवीव तक उड़ान भरती हैं. इसी वजह से उसने ऐसी एयरलाइन में नौकरी पाने की कोशिश की, जहां उसे इजरायल रूट पर उड़ान भरने का मौका मिल सके. फ्लाईदुबई में भर्ती होने के बाद उसने कई बार इजरायल की यात्रा की. जांचकर्ताओं के मुताबिक ये यात्राएं सामान्य नहीं थीं, बल्कि कथित साजिश की तैयारी का हिस्सा थीं. जून में बेन गुरियन एयरपोर्ट की यात्रा के दौरान उसने एयरपोर्ट और उड़ान संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं और कथित हमले की तैयारी को आगे बढ़ाया.