भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ा बयान दिया था और कहा है कि वैभव को अपने मौके का इंतजार करना होगा. जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर गंभीर के बयान पर रिएक्ट कर रहे हैं. गंभीर ने अपने बयान में कहा था कि वैभव सूर्यवंशी को टीम लाना और संजू सैमसन को टीम से बाहर करना एक मुश्किल फैसला था और इसकी वजह से उन्हें रात भर नींद नहीं आई थी.
अब सीएसके के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर गौतम गंभीर के फैसले पर सवाल उठाए हैं.उनका कहना है कि इस युवा खिलाड़ी को मीडिया से मिली भारी चर्चा ने शायद उसके चयन को प्रभावित किया होगा. भारत की टी-20 टीम में 15 साल के इस खिलाड़ी को शामिल करने को लेकर बने दबाव पर बात करते हुए बद्रीनाथ ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह क्रिकेट से जुड़ा कोई फैसला है"
सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, "गौतम गंभीर ने कहा कि संजू सैमसन को बाहर करने के बाद उन्हें नींद नहीं आई, यह सबसे मुश्किल फ़ैसला था. हो सकता है कि यह वाकई मुश्किल फैसला रहा हो. एक कोच के तौर पर कई चीजें देखनी होती हैं. उस आईपीएल सीजन के बाद वैभव पर मीडिया का काफी ध्यान था."
बद्रीनाथ ने माना कि कोच के लिए खिलाड़ियों का चयन करना आसान नहीं होता, खासकर तब जब कई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हों. हालांकि, उन्हें लगा कि शानदार आईपीएल सीजन के बाद वैभव पर जो काफी ध्यान दिया जा रहा था, उससे टीम मैनेजमेंट पर दबाव बढ़ गया होगा.
बद्रीनाथ ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "उसने काफी चर्चा बटोरी थी, इसलिए कोच कोई भी हो, दबाव तो बनता ही है. हो सकता है कि उस दबाव में कुछ फैसले लिए गए हों. इसलिए मुझे नहीं लगता कि यह सिर्फ क्रिकेट से जुड़ा फैसला था. इसके पीछे क्रिकेट के अलावा भी कुछ कारण हो सकते हैं."
यह भी पढ़ें | संजू-अभिषेक पर भरोसा..वैभव को लेकर फैसला, फुल एक्शन मोड में गंभीर, T20 सीरीज के लिए बनाया मास्टर प्लान
यह भी पढ़ें | 987 गेंदें खेल चुके अभिषेक, अब निशाने पर सूर्या का रिकॉर्ड, सबसे कम गेंदों में 2000 T20I रन बनाने वाले बैटर्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं