विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2025

Air Fryer Recipe: एयर फ्रायर में बनाएं टेस्टी राजमा कटलेट्स, नोट करें हेल्दी रेसिपी

Air Fryer Recipe: अगर आप भी टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं तो नोट कर लें एयर फ्रायर में राजमा के कबाब बनाने की आसान सी रेसिपी.

Air Fryer Recipe: एयर फ्रायर में बनाएं टेस्टी राजमा कटलेट्स, नोट करें हेल्दी रेसिपी
Air Fryer Recipe: एयर फ्रायर मे बनाएं टेस्टी राजमा कटलेट.

Air Fryer: अगर आप एक फूडी हैं और हमेशा ही कुछ अलग और टेस्टी खाना चाहते हैं और कुछ अच्छा खाने के बारे में सुनकर आपके मुंह में भी पानी आ जाता है तो आपके लिए एयर फ्रायर किसी वरदान से कम नहीं है! दरअसल इसमें कई सारी चीजें कम तेल या फिर बिना तेल के तैयार हो जाती हैं जिससे आप अपनी फेवरेट चीजों को गिल्ट फ्री होकर खा लेते हैं. आज हम आपको एयर फ्रायर में राजमा कटलेट बनाने की रेसिपी शेयर करेंगे. तो चलिए जानते हैं टेस्टी एयर फ्रायर राजमा कटलेट की रेसिपी.

राजमा कबाब बनाने की सामग्री 

  • 1 कप राजमा ( उबला हुआ)
  • 1 छोटा गाजर कद्दूकस किया हुआ
  • 1 बड़ा उबला आलू
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1/2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • 2 हरी मिर्च चॉप की हुई
  • 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • 2 चम्मच ताजी ब्रेड क्रम्स
  • 2 चम्मच कुकिंग ऑयल
  • 1/2 चम्मच चाट मसाला
  • 1/2 गरम मसाला पाउडर
  • 1/3 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • स्वाद अनुसार नमक
  • जरूरत अनुसार हरी धनिया

ये भी पढ़ें: Air Fryer Recipe: बेवक्त भूख के लिए परफेक्ट हैं ये पोटैटो वेजेस, एयर फ्रायर में 10 मिनट में बनकर होंगे तैयार

रेसिपी

राजमा कबाब बनाने के लिए सबसे पहले एक चॉपर में उबले हुआ राजमा को ग्राइंड कर लेंगे. अब इसे एक बड़े बाउल में निकालें और इसमें गाजर, अदरक, प्याज और हरी मिर्च डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद इस डो से छोटे-छोटे कबाब बनाकर एक साइड में रख लें. अब आप एयर फ्रायर को प्रीहीट कर लेंगे. कटलेट्स को ब्रश की मदद से थोड़ा ऑयल से ग्रीस कर लेंगे. 200 डिग्री पर 10 मिनट के लिए कटलेट को एयर फ्राई करें फिर इसके बाद उन्हें पलट कर 8 से 10 मिनट के लिए एयर फ्राई करें

20 मिनट मे कटलेट अच्छे से एयर फ्राई हो जाते है, फिर भी चेक कर ले. नही होते तो 2 मिनट और बढा दे. हमारे राजमा कटलेट रेडी है. आप इसे हरी चटनी या केचप के साथ सर्व करें. 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air Fryer Recipe, Rajma Kabab Recipe, How To Make Rajma Kabab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com