विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2025

पाचन से लेकर तनाव तक में मददगार है सेंधा नमक का सेवन, इन लोगों को जरूर करना चाहिए डाइट में शामिल

Rock Salt Benefits: सेंधा नमक न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है बल्कि, शरीर को कई लाभ पहुंचाने में भी मददगार है.

पाचन से लेकर तनाव तक में मददगार है सेंधा नमक का सेवन, इन लोगों को जरूर करना चाहिए डाइट में शामिल
Rock Salt Benefits: सेंधा नमक खाने के फायदे.

Rock Salt Benefits In Hindi: नमक किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने और बिगाड़ने का काम करता है. सेंधा नमक सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. सेंधा नमक सफेद और गुलाबी रंग का होता है और इसे सबसे शुद्ध नमक माना जाता है. इसको व्रत के दौरान सबसे ज्यादा खाया जाता है. सेंधा नमक को पिंक साल्ट, हिमालयन साल्ट, रॉक साल्ट, लाहौरी नमक या हैलाइड सोडियम क्लोराइड नाम से जाना जाता है. सेंधा नमक में मिनरल्स, आयरन, जिंक मैग्नीशियम और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं. इसे डाइट में कई तरह से शामिल किया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इस नमक का सेवन.

सेंधा नमक खाने के फायदे- (Sendha Namak Khane Ke Fayde)

1. तनाव-

आज के समय तनाव की समस्या काफी देखी जाती है. सबसे ज्यादा युवा वर्ग इससे परेशान हैं. सेंधा नमक के रेग्‍यूलर प्रयोग से सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन्स बैलेंस्‍ड रहता है, जिस वजह से हमारे उपर स्‍ट्रेस हावी नहीं हो पाता यानि हम स्ट्रेस की समस्या से बच सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सुबह-शाम खाना खाने से पहले खा लें 1 लौंग, फिर जो होगा वो आप सोच भी नहीं सकते

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

2. स्किन-

सेंधा नमक के क्लींजिंग और डिटॉक्सिफाइंग गुण स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट करके स्किन के रंग को निखारने और उसे सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकते हैं. अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी रखना चाहते हैं तो इसे डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

3. मोटापा-

सेंधा नमक वजन कंट्रोल करने में मददगार माना जाता है. सेंधा नमक में फैट को कम करने वाले तत्व पाए जाते हैं. इतना ही नहीं इसके सेवन से भूख को भी कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. अगर आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो इसका सेवन कर सकते हैं.

4. पाचन-

सेंधा नमक को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है. सेंधा नमक में सोडियम और पोटैशियम के गुण पाए जाते हैं, जो पाचन को दुरुस्त करने में मदद कर सकते हैं.  

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar Podcast In Hindi: Stress, Anxiety, Relationship | तनाव कैसे दूर करें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rock Salt Benefits, Rock Salt, Rock Salt Benefits Hindi, Sendha Namak Khane Ke Fayde, Rock Salt Health Benefits, Rock Salt For Health, Rock Salt For Skin, Rock Salt For Weight Loss, Sendha Namak Benefits, Sendha Namak Good For Health, Sendha Namak Uses, Sendha Namak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com