कंजंक्टिवाइटिस या आंख आना जिसे आमतौर पर गुलाबी आंख के नाम से भी जाना जाता है. यह आंखों में होने वाला इंफेक्शन है जो आंखों में लालपन, खुजली और सूजन का कारण बन सकता है. आज के समय में आंखों में ये इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है. इसलिए जरूरी है कि हम अपनी आँखो का ध्यान रखें. आंख आने पर उनके इलाज के लिए दवाएं और आंखों की उचित देखभाल की आवश्यकता होती है. इसके साथ ही एक बैलेंस डाइट भी आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और लक्षणों को कम करने में भी अहम भूमिका निभा सकता है. कुछ ऐसे पोषक तत्व हैं जो आंखों की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है और वो है ओमेगा फैटी एसिड.
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?
ओमेगा फैटी एसिड क्या है?
ओमेगा-3 फैटी एसिड वो जरूरी फैट है जिसे हमारी बॉडी खुद से उत्पन्न नहीं कर सकती है, इसलिए हमे ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड प्राप्त हो सके. ओमेगा फैटी एसिड के तीन प्रकार होते हैं: ओमेगा-3, ओमेगा-6 और ओमेगा-9. कंजंक्टिवाइटिस से राहत के लिए, ओमेगा -3 फैटी एसिड का सेवन लाभदायी होता है एश बात का खुलासा एक स्टडी में किया गया है.

Photo Credit: iStock
अपने खाने में ओमेगा फैटी एसिड कैसे शामिल करें
32 से 28 हो जाएगी कमर, अगर इस तरीके से करेंगे सौंफ का सेवन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
1. फैटी फिश
सैल्मन, मैकेरल, ट्राउट और सार्डिन जैसी वसायुक्त मछलियाँ ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी स्रोत हैं. हफ्ते में कम से कम दो बार इन मछलियों को अपनी डाइट में शामिल करने से आपके ओमेगा -3 के सेवन में काफी वृद्धि हो सकती है. फ्राइड फिश की जगह बेक्ड और भाप में बनाया गया फिश ज्यादा हेल्दी होगा.
2. चिया बीज और अलसी के बीज
चिया बीज और अलसी के बीज में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है. सुबह के नाश्ते या फिर ड्रिंक्स में आप चिया और अलसी के बीजों को शामिल कर सकते हैं. इसके साथ ही यह सलाद और मिठाइयों में भी एक अच्छा टेस्टी जोड़ते हैं.
3. अखरोट
अखरोट में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है. आप नाश्ते में मुट्ठी भर अखरोट खाएं या फिर उन्हें अपने सलाद और दलिया में शामिल कर सकते हैं. अखरोट खाने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें रात भर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट उसका सेवन करें.
4. पत्तेदार सब्जियाँ
पालक और केल जैसी पत्तेदार सब्जियों में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एएलए) की एक महत्वपूर्ण मात्रा होती है, जो एक प्रकार का ओमेगा -3 फैटी एसिड है. इन पौष्टिक हरी सब्जियों को अपने सलाद, स्मूदी और सब्जी में शामिल कर के इसका सेवन करें.
5. फोर्टिफाइड फूड्स
क्या आप जानते हैं कि गरिष्ठ खाद्य पदार्थ ओमेगा-3 फैटी एसिड से समृद्ध होते हैं? हाँ यह सच है. फोर्टिफ़ाइड अंडे, दूध और दही की तलाश करें और टेस्टी फूड आइटम्स के माध्यम से ओमेगा -3 का सेवन बढ़ाएँ.
अपनी डाइट में ओमेगा फैटी एसिड को शामिल करना आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और आंखों के आने के लक्षणों से राहत पाने में मदद कर सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं