विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2025

आंखों की रोशनी को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर किया वीडियो

Tips For Healthy Eyesight: लाइफस्टाइल के साथ बहुत ज्यादा स्क्रीन देखने से आंखों में जलन, पानी आना, रोशनी कमजोर होने के साथ ही धुंधला दिखने जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं. बढ़ते स्क्रीन टाइम और बदलती लाइफस्टाइल के दौर में ये टिप्स हर किसी के लिए उपयोगी हैं.

आंखों की रोशनी को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर किया वीडियो
Tips For Healthy Eyesight: लाइफस्टाइल के साथ बहुत ज्यादा स्क्रीन देखने से आंखों पर असर पड़ रहा है.

Tips For Healthy Eyesight: आंखें हमारे शरीर का वो अहम और सेंसिटिव हिस्सा हैं, जिसके बिना जिंदगी की राह बेहद मुश्किल है. इन आंखों की मदद से हम दुनिया देखते हैं, रंगों की पहचान करते हैं और दुनिया की खूबसूरती को महसूस करते हैं. कुछ आसान से ऐसे घरेलू टिप्स हैं जिन्हें अपनाकर आंखों की उम्र बढ़ाई जा सकती है. आजकल मोबाइल फोन हो या लैपटॉप इस पर लोगों का काफी समय बीत रहा है. दफ्तर के साथ ही घर पर भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर निर्भरता बढ़ती जा रही है. इसका खामियाजा आंखों को उठाना पड़ता है.

लाइफस्टाइल के साथ बहुत ज्यादा स्क्रीन देखने से आंखों में जलन, पानी आना, रोशनी कमजोर होने के साथ ही धुंधला दिखने जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं. बढ़ते स्क्रीन टाइम और बदलती लाइफस्टाइल के दौर में ये टिप्स हर किसी के लिए उपयोगी हैं. इससे आंखों की सेहत एकदम फिट रहेगी और दिक्कतें भी दूर होंगी.

यह भी पढ़ें: नेचुरल तरीके से घटाना है मोटापा, तो रोज करें ये 4 योगासन, कम होने लगेगा वजन, पतले दिखेंगे आप

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ऋजुता दिवेकर ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मूगदर रानाडे आंखों से संबंधित उन टिप्स के बापे में बताती नजर आईं, जो बेहद जरूरी हैं.

उन्होंने बताया, “स्वस्थ शरीर हो तभी आंखें भी स्वस्थ रह सकती हैं. इसके लिए अपनी डाइट में कई रंगों के फल, सब्जियां और अनाज शामिल करें. ये रंग रेटिना को पोषण देते हैं, जो आंखों का सबसे जरूरी हिस्सा है. गाजर, आम, शकरकंद और हरी सब्जियां जैसे फूड्स विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो आंखों की रोशनी के लिए अच्छा है.”

आज के समय में काफी छोटी उम्र से ही बच्चों को चश्मा लग जा रहा है. कम लोग ही जानते हैं कि प्राकृतिक रोशनी और फिजिकल एक्टिविटीज आंखों के लिए फायदेमंद हैं.

यह भी पढ़ें: 6-6-6 वॉकिंग वर्कआउट से जल्दी कम होने लगेगा आपका वजन, शरीर को मिलेंगे कई शानदार फायदे

उन्होंने बताया, “बच्चों को खेलकूद और बाहरी एक्टिविटी में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करें. अगर आप घर पर हैं, तो हर आधे घंटे में खिड़की से दूर तक देखें, ताकि आंखों को आराम मिले. इसके साथ ही अगर आपको चश्मा पहनने की सलाह दी गई है, तो इसे रेगुलर रूप से पहनें. चश्मे को साफ रखने के लिए लिक्विड साबुन या थोड़े से साबुन का इस्तेमाल करें. इससे लेंस साफ और आंखों की रोशनी साफ रहेगी.”

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tips For Healthy Eyesight, How To Improve Vision Naturally, Celebrity Nutritionist Eye Health Advice, Best Foods For Better Eyesight, Eye Care Routine For Strong Vision, How To Protect Your Eyes From Screen Strain, Best Nutrition For Sharp Eyesight – Expert Advice, Eye Exercises To Improve Vision Naturally, How To Maintain Good Eyesight As You Age, Celebrity Nutritionist Shares Eye Health Tips, Best Vitamins For Eye Health And Vision Improvement, How To Prevent Blurry Vision And Eye Fatigue, Natural Remedies For Better Eyesight, Daily Habits To Protect Your Eyes From Damage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com