विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2025

सिर्फ गाजर ही नहीं आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ये 5 चीजें भी खानी चाहिए

Foods To Improve Eyesight Naturally: अगर आप आंखों की रोशनी को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो इन 5 चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें. ये न केवल आंखों की रोशनी को तेज करेंगी, बल्कि आंखों की सेहत को भी बेहतर बनाए रखेंगी.

सिर्फ गाजर ही नहीं आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए ये 5 चीजें भी खानी चाहिए
Foods to Improve Eyesight Naturally: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कुछ फूड्स फायदेमंद हैं.

Foods To Improve Eyesight Naturally: आमतौर पर जब भी आंखों की रोशनी बढ़ाने की बात आती है, तो सबसे पहले गाजर खाने की सलाह देते हैं. गाजर में कई ऐसे गुण होते हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं. हालांकि बेहतर आंखों की रोशनी के लिए सिर्फ गाजर पर ही निर्भर रहना भी ठी नहीं. कुछ अन्य चीजें भी हैं जिनका सेवन कर आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ावा दे सकते हैं. आंखों की सेहत को बनाए रखना बेहद जरूरी है, खासकर आज के समय में जब स्क्रीन टाइम बढ़ गया है. यहां हमने कुछ फूड्स की लिस्ट दी है जो तेज करने में मदद कर सकते हैं.

आंखों की रोशनी को बेहतर करती हैं ये चीजें (These Things Improve Eyesight)

1. आम (Mango)

आम में बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए होता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है. यह फ्री-रेडिकल्स से बचाव करता है और ड्राइनेस की समस्या को कम करता है.

यह भी पढ़ें: दांतों की कैविटी से छुटकारा पाने का रामबाण घरेलू इलाज, ये 3 काम करने से दांत में नहीं लगेगा कीड़ा

2. करेला (Bitter Gourd)

करेला में विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन होते हैं, जो मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से बचाव में मदद करते हैं. यह डार्क सर्कल्स को कम करने और आंखों की रोशनी को मजबूत बनाने में सहायक होता है.

3. काजू (Cashew Nuts)

काजू में जिया जैंथिन एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो यूवी किरणों और प्रदूषण से आंखों को बचाने में मदद करता है. यह रेटिना को सुरक्षित रखता है और इन्फेक्शन के खतरे को कम करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

4. संतरा (Orange)

संतरा विटामिन सी से भरपूर होता है, जो आंखों की कोशिकाओं को मजबूत करता है और दृष्टि को बेहतर बनाता है. यह आंखों की जलन और सूजन को कम करने में भी मदद करता है.

यह भी पढ़ें: पेट की चर्बी को पिघलाकर स्लिम बनाने में मददगार हैं गर्मियों में मिलने वाली ये चीजें

5. पालक (Spinach)

पालक में ल्यूटिन और ज़ीएक्सैंथिन होते हैं, जो आंखों को हानिकारक रोशनी से बचाते हैं. यह रेटिना की सुरक्षा करता है और आंखों की थकान को कम करता है.

अगर आप आंखों की रोशनी को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो इन 5 चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें. ये न केवल आंखों की रोशनी को तेज करेंगी, बल्कि आंखों की सेहत को भी बेहतर बनाए रखेंगी.

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Foods To Improve Eyesight Naturally, Eye Vision Kaise Badhaye, Best Home Remedies For Better Vision, Nutrients For Eye Health, How To Strengthen Eyesight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com