विज्ञापन

Airtel यूजर्स की मौज! फ्री में मिलेगा Pocket FM का सब्सक्रिप्शन, ऐसे लेना होगा ऑफर का फायदा

Airtel Insider में Pocket FM Premium शामिल हो गया है. Airtel यूजर्स को 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन समेत LinkedIn, MMT और EazyDiner ऑफर मिलेंगे.

Airtel यूजर्स की मौज! फ्री में मिलेगा Pocket FM का सब्सक्रिप्शन, ऐसे लेना होगा ऑफर का फायदा

Airtel देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है. अब कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है. Airtel Insider रिवार्ड्स प्रोग्राम में Pocket FM प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को शामिल किया है. इसके तहत एलिजिबल Airtel यूजर्स को 3 महीने का Pocket FM Premium सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा. Airtel Insider में समय-समय पर Airtel यूजर्स के लिए अलग-अलग एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स और सब्सक्रिप्शन ऑफर जोड़े जाते हैं.

Airtel Insider यूजर्स को मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ एंटरटेनमेंट, प्रोफेशनल नेटवर्किंग, होटल बुकिंग और डाइनिंग से जुड़े एडिशनल बेनिफिट्स भी देता है. Airtel Insider का फायदा लेने के लिए यूजर के पास प्रोग्राम की अवधि के दौरान एक्टिव Airtel सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है. ये प्रीपेड, पोस्टपेड, Wi-Fi या DTH कनेक्शन हो सकता है. 

Airtel Insider में अब Pocket FM समेत 4 ऑफर

Pocket FM Premium को जोड़ने के बाद Airtel Insider program में फिलहाल Pocket FM Premium Offer, LinkedIn Premium Offer, MMT Advantage Plus और EazyDiner Prime शामिल हैं. आइए आपको बारी-बारी से चारों के बारे में डिटेल्स से बताते हैं. 

Pocket FM Premium Offer

इस रिवार्ड प्रोग्राम में एलिजिबल Airtel ग्राहकों को 3 महीने का Pocket FM Premium Subscription मुफ्त मिलेगा. यूजर्स को इस ऑफर को 3 अगस्त 2026 से 3 नवंबर 2026 के बीच रिडीम करना होगा. इस अवधि के बाद ऑफर रिडीम नहीं किया जा सकेगा.

LinkedIn Premium Offer

Airtel Insider के एलिजिबल ग्राहकों को 3 महीने का LinkedIn Premium Career Subscription मिलेगा. इसकी कीमत 2,997 रुपये बताई गई है. इस ऑफर की रिडेम्पशन अवधि 23 जून 2026 से 23 अगस्त 2026 तक है. इसके लिए यूजर के पास रिडेम्पशन टाइम के दौरान एक्टिव Airtel प्रीपेड. पोस्टपेड, Wi-Fi या DTH सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है.

MMT Advantage Plus

Airtel Wi-Fi के एलिजिबल ग्राहकों को 12 महीने का MMT Advantage Plus बेनिफिट मिलेगा. इसमें 12 महीने के लिए कंप्लीमेंट्री MMTBLACK GOLD मेंबरशिप या मौजूदा GOLD मेंबर्स के लिए MMTBLACK PLATINUM में अपग्रेड शामिल है. इसके अलावा ग्राहकों को हर तिमाही घरेलू होटल बुकिंग पर 35 प्रतिशत तक और इंटरनेशनल होटल बुकिंग पर 35 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिल सकता है. घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट बुकिंग पर एक-एक मुफ्त Zero Cancellation बेनिफिट भी दिया जाएगा.

EazyDiner Prime

एलिजिबल Airtel ग्राहकों को 2 महीने का EazyDiner Prime Subscription मुफ्त मिलेगा. इस बेनिफिट की कीमत 850 रुपये बताई गई है.
इस ऑफर को 23 जून 2026 से 23 सितंबर 2026 के बीच रिडीम करना होगा. तय अवधि खत्म होने के बाद इसे रिडीम नहीं किया जा सकेगा.

Airtel Insider ऑफर कैसे मिलेगा?

एलिजिबल यूजर Airtel App के जरिए Airtel Insider offers को देख और रिडीम कर सकते हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि हर ऑफर की अलग रिडेम्पशन पीरियड है. यूजर्स को तय अवधि के अंदर ही संबंधित ऑफर क्लेम करना होगा. रिडेम्पशन अवधि समाप्त होने के बाद ऑफर उपलब्ध नहीं रहेगा.

ये भी पढ़ें: जारी है Flipkart Freedom Sale 2026, इन स्मार्टफोन पर मिल रही बेस्ट डील, जानकर ललचा जाएगा दिल!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Airtel, Airtel Rewards Programme, Airtel Recharge, Prepaid, Plans
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com