विज्ञापन

TV लेने का है प्लान? Boat ने लॉन्च कर दिया स्मार्ट प्रोजेक्टर, 120 इंच तक की स्क्रीन, इतनी है कीमत

Boat CineHead F1 Pro भारत में 32,999 रुपये में लॉन्च हुआ है. इसमें Google TV 5.0, native 1080p projection, 4K सपोर्ट और Dolby Audio मिलता है.

TV लेने का है प्लान? Boat ने लॉन्च कर दिया स्मार्ट प्रोजेक्टर, 120 इंच तक की स्क्रीन, इतनी है कीमत

अगर आप TV लेने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुकिए. Boat CineHead F1 Pro को भारत में कंपनी की CineHead F1 लाइनअप के पहले प्रोजेक्टर के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है. Pro मॉडल के साथ कंपनी ने नए Boat CineHead F1 के बारे में भी जानकारी दी है, जिसे इस महीने के अंत में लॉन्च किया जाएगा. नए Boat CineHead F1 सीरीज के प्रोजेक्टर Google TV के साथ आने वाले कंपनी के पहले मॉडल हैं. इसके अलावा, Boat CineHead F1 सीरीज को नेटिव 1080p प्रोजेक्शन और 4K तक के सपोर्ट के साथ पेश किया गया है. Boat CineHead F1 Pro में Dolby Audio भी मिलता है. इस प्रोजेक्टर लाइनअप में 120 इंच तक का प्रोजेक्शन साइज दिया गया है.

Boat CineHead F1 Pro की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में Boat CineHead F1 Pro की कीमत 32,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, ये इंट्रोडक्टरी प्राइस है, जो आमतौर पर डिवाइस की रेगुलर रिटेल प्राइस से कम होती है. प्रोजेक्टर फिलहाल देश में Boat India ऑनलाइन स्टोर, Amazon और Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है.

दूसरी ओर, Boat CineHead F1 मॉडल को भारत में इस महीने के अंत में लॉन्च किया जाएगा. Boat ने कहा है कि स्टैंडर्ड की कीमत और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी लॉन्च डेट के करीब जारी की जाएगी.

Boat CineHead F1 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Boat CineHead F1 Pro कंपनी का पहला प्रोजेक्टर है जिसे “ऑफिशियल” Google TV के साथ लॉन्च किया गया है. इसमें Google TV 5.0 मिलता है. कंपनी के मुताबिक, यह Google Play Store के जरिए 10,000 से ज्यादा ऐप्स तक एक्सेस, पर्सनलाइज्ड कंटेंट रिकंमडेशन, मल्टीपल यूजर प्रोफाइल और डेडिकेटेड Kids मोड उपलब्ध कराता है.

Latest and Breaking News on NDTV

इसी तरह, Google TV 5.0 में Google Assistant भी मिलता है. ये बिल्ट-इन वॉयस असिस्टेंट है, जो वॉयस कंट्रोल की सुविधा देता है. इसमें “वॉयस-इनेबल्ड” रिमोट फीचर्स के साथ Netflix और YouTube के लिए डेडीकेटेड हॉट कीज भी दिए गए हैं.

इसके अलावा, Google TV 5.0 इंटीग्रेशन Boat CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर में वायरलेस स्क्रीन मिररिंग की सुविधा भी देता है. स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Boat CineHead F1 Pro में ऑटोफोकस, ऑटो कीस्टोन करेक्शन और ऑब्सटेकल एवॉयडेंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि ये फीचर्स यूजर को प्रोजेक्टर में बार-बार मैनुअल एडजस्टमेंट करने की जरूरत को कम करते हैं.

इसके अलावा, Boat CineHead F1 Pro एडजस्टेबल स्टैंड के साथ आता है. कनेक्टिविटी के लिए प्रोजेक्टर में डुअल-बैंड 2.4 GHz और 5 GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.1, HDMI, USB और 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट मिलता है. Boat CineHead F1 Pro में HDMI ARC और eARC भी दिया गया है. प्रोजेक्टर एक अनसेपिसिफाइड MediaTek चिपसेट से पावर्ड है, जिसे 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है.

ये भी पढ़ें- Airtel यूजर्स की मौज! फ्री में मिलेगा Pocket FM का सब्सक्रिप्शन, ऐसे लेना होगा ऑफर का फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boat CineHead F1 Pro, Boat CineHead F1 Pro Price In India, Boat CineHead F1 Pro Specifications, Boat CineHead F1 Pro India Launch, Boat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com