विज्ञापन

30 दिनों तक रोजाना उबली हुई मूंगफली खाने से क्या होता है? आयुर्वेद के डॉक्टर ने बताया

क्या कभी आपने उबली हुई मूंगफली खाई है? बता दें यह न सिर्फ खाने में बढ़िया है, बल्कि शरीर के लिए भी बेहद कमाल है. आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताए फायदे.

30 दिनों तक रोजाना उबली हुई मूंगफली खाने से क्या होता है? आयुर्वेद के डॉक्टर ने बताया
उबली मूंगफली खाने के फायदे
NDTV

Peanuts Ko Kaise Khaye: गर्मी हो या सर्दी, जहां दो दोस्त साथ बैठ जाएं, तो बातों के साथ मूंगफली न चले ऐसा कैसे हो सकता है. यह एक ऐसा स्नैक है, जो सिर्फ सस्ता ही नहीं आता, बल्कि शरीर को भी कई फायदे पहुंचाता है. वैसे तो ज्यादातर लोग इसे खरीदते हैं और खा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप इसको उबालकर खाते हैं तो क्या होता है?

Blanched Peanuts Nutrition: एनडीटीवी ने आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु प्रो. डॉ. राम अवतार से खास बातचीत की. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित डॉ. राम अवतार को योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी के क्षेत्र में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है. बातचीत के दौरान डॉक्टर ने जो-जो बताया, अगर आप जान गए तो आप भी आज से उबली मूंगफली खाना शुरू कर देंगे.

ब्लांच्ड पीनट्स क्या होते हैं?

ब्लांच्ड पीनट्स वे मूंगफली के दाने होते हैं जिनका लाल-भूरा छिलका (skin) हटा दिया जाता है. इनमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं.

ब्लांच्ड पीनट्स खाने के संभावित फायदे

प्रोटीन का अच्छा स्रोत
हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर
फाइबर पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है
ऊर्जा देने वाला स्नैक
कैल्शियम और आयरन भी प्रदान करता है

मूंगफली खाने का सही तरीका क्या है | Mungfali Khane Ka Sabse Acha Tarika

डॉक्टर राम अवतार के अनुसार अगर आप मूंगफली को उबालकर खाते हैं, तो शरीर को दोगुने फायदे मिल सकते हैं,

बनाने का तरीका

  1. एक बड़ा बर्तन लें, उसमें पानी डालकर हल्का नमक डाल दें.
  2. अब मूंगफली डाल दें और कम से कम 30 मिनट तक उबालें.
  3. कुछ देर बाद चेक करें, अगर मूंगफली सॉफ्ट लगे तो गैस बंद कर दें.
  4. इसे ठंडा करें और फिर मजे से खाएं.

Blanched Peanuts Nutrition

पोषक तत्वमात्रा
कैलोरी567 kcal
प्रोटीन26.7 g
कुल फैट50 g
कार्बोहाइड्रेट20 g
फाइबर10 g
शुगर3.3 g
सैचुरेटेड फैट6.7 g
सोडियम433 mg
कैल्शियम67 mg
आयरन1.2 mg
कोलेस्ट्रॉल0 mg

उबली मूंगफली खाने के फायदे | Boiled Peanuts Benefits In Hindi

जोड़ों के दर्द से राहत:

जिन लोगों को भी जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है, डॉक्टर का कहना है उनके लिए उबली हुई मूंगफली का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है. दरअसल इसमें पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स दर्द को दूर करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं.

वजन कम करने में मददगार

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेस्ट हेल्दी स्नैक है. इसमें फाइबर की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखती है, जिसकी वजह से ओवरईटिंग कम होती है और वजन कंट्रोल में रखा जा सकता है.

ब्लड शुगर करती है कंट्रोल

उबली हुई मूंगफली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. यह शुगर को शरीर में धीरे-धीरे छोड़ती है, जो शुगर के मरीजों के लिए सेफ और फायदेमंद माना जाता है. अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

दिल के लिए अच्छा

उबली हुई मूंगफली गुड फैट और रेसवेराट्रोल जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार हैं. नियमित रूप से इसका सेवन आपके शरीर को दिल की बीमारियों से दूर रखने में मदद कर सकता है.

इसे भी पढ़ें: Fat Burn Myths: सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करना कितना सही? तेजी से घटेगा वजन या बिगड़ेगी सेहत?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boiled Peanuts, Boiled Peanuts Benefits, Peanuts, Mungfali Benefits, Mungfali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com