विज्ञापन

डॉक्टर से जानें 7 दिन चुकंदर खाने से क्या होता है?

Chukandar Ke Fayde: चुकंदर एक ऐसी सब्जी है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है.

डॉक्टर से जानें 7 दिन चुकंदर खाने से क्या होता है?
Chukandar Ke Fayde: चुकंदर खाने के फायदे.

Beetroot Health Benefits: शरीर को सेहतमंद रखने के लिए हरी सब्जियों का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं चुकंदर एक ऐसी सब्जी है जो हर मौसम में आपको आसानी से मिल जाएगी. इसे पोषण का खजाना कहें तो कम नहीं होगा. क्योंकि, इसमें मौजूद गुण शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं. Dr. Saleem Zaidi ने अपने यूट्यूब चैनल में चुकंदर खाने के लाभ बताए हैं. तो चलिए जानते हैं कि लोगों को करना चाहिए इसका सेवन

डॉ. सलीम जैदी बताते हैं कि चुकंदर को नेचर का एनर्जी ड्रिंक कहा जाता है और यह सिर्फ एनर्जी के लिए ही नहीं आपके ब्रेन को जीनियस मोड पे लाने की ताकत भी रखता है. 

चुकंदर का इतिहास-(Beetroot History)

सलीम जैदी बताते हैं कि चुकंदर को लगभग 2000 साल पहले से एज अ परफॉर्मेंस बूस्टर यूज किया जाता रहा है. रोमन सोल्जर्स जो हुआ करते थे व जब जंग पर जाते थे लड़ाई करने जाते थे तो अपनी लड़ाई से पहले वह चुकंदर को खाया करते थे और वह टेस्ट के लिए नहीं बल्कि अपने स्टैमिना को बढ़ाने के लिए इसे खाया करते थे. 

चुकंदर खाने के फायदे- (Chukandar Khane Ke Fayde)

1. बीपी-

चुकंदर में नाइट्रेट्स पाया जाता है, जो बॉडी में नाइट्रिक ऑक्साइड को बनाते हैं जिससे कि नसें फैल जाती हैं और बीपी कम होता है. जिन लोगों को बीपी हाई है वो भी चुंकदर के जूस का सेवन बीपी को मैनेज करने के लिए कर सकते हैं.

2. मेमोरी-

चुकंदर के सेवन से ब्रेन पावर बढ़ाने में मदद मिल सकती है. इससे मेमोरी शार्प होती और फोकस इंप्रूव होता है.

3. लिवर-

चुकंदर के जूस को लिवर डिटॉक्सिफाई के लिए काफी अच्छा माना जाता है. अगर आप इसका रोजाना सेवन करते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें- गर्भावस्था में मां और शिशु के लिए बेहद फायदेमंद है शरीफा, इन समस्याओं में झट से देता है राहत

4. इंफ्लेमेशन-

जिन लोगों के शरीर में सूजन की समस्या रहती है, तो उनके लिए इसका सेवन काफी अच्छा माना जाता है. 

5. मोटापा-

अगर आप चुकंदर को डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे वजन को कम करने में मदद मिल सकती है. 

6. डायबिटीज- 

डायबिटीज मराजों के लिए इसका सेवन काफी अच्छा माना जाता है. 

7. पाचन-

चुकंदर में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिससे डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. गट हेल्थ के लिए इसका सेवन काफी अच्छा माना जाता है. 

8. स्किन-

अगर आप भी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो चुकंदर को डाइट में शामिल कर सकते हैं. क्योंकि इसमें विटामिन सी पाया जाता है, जो स्किन के लिए अच्छा माना जाता है.

9. खून की कमी-

चुकंदर में आयरन और फोलेट पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन को नेचुरली बढ़ाने में मदद कर सकता है. 

कैसे करें चुकंदर को डाइट में शामिल- (Hoe To Eat Beetroot)

1. जूस- चुकंदर का जूस सबसे अच्छा माना जाता है. आप इसे और हेल्दी बनाने के लिए इसमें आंवला को एड कर सकते हैं.

2. सलाद- चुकंदर का का सलाद भी एक अच्छा ऑप्शन है इसमें आप अपनी पसंद के फलों को एड कर सकते हैं.

3. सब्जी- चुकंदर की सब्जी को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

4. सूप- सर्दियों के मौसम में सूप का सेवन काफी अच्छा माना जाता है. 

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Beetroot Benefits, Chukandar Khane Ke Fayde, 7 Din Chukandar Khane Ke Fayde, Doctor Told How To Eat Beetroot, Why To Eat Beetroot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com