- डाइट से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है.
- ये हैं ब्रेकफास्ट के लिए 5 रेसिपी.
- अधिक जानने के लिए पढ़ें.
Breakfast For Diabetics: हर बार जब हम अपने पूरे शरीर की जांच करवाते हैं, तो हम आमतौर पर मानते हैं कि ज्यादातर चीजें ठीक हो जाएंगी. और अगर ऐसा नहीं भी है, तो हम लाइफस्टाइल से संबंधित कुछ बदलावों के साथ अपनी हेल्थ को मैनेज कर सकते हैं. हालांकि जब बात डायबिटीज (Diabetes) की आती है तो यह चुनौतीपूर्ण हो जाता है. डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव होता है. यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपका शरीर पर्याप्त इंसुलिन (Insulin) नहीं बना पाता है. डायबिटीज अपरिवर्तनीय है, और अगर अनट्रीटेड छोड़ दिया जाता है, तो यह आपकी आंखों, किडनी और यहां तक कि हृदय के साथ भी समस्याएं पैदा कर सकता है. डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कई दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन आप इसे नॉर्मल डाइट चेंजेस के साथ भी मैनेज कर सकते हैं. उसी के लिए यहां हम आपके लिए कुछ आसान ब्रेकफास्ट रेसिपी (Breakfast Recipe) लेकर आए हैं जो डायबिटीज को मैनेज करने में मदद कर सकती हैं.
7 डायबिटीज फ्रेंडली ब्रेकफास्ट रेसिपी | 7 Diabetes Friendly Breakfast Recipes
1. कुट्टू पराठा
कुट्टू, जिसे एक प्रकार का अनाज भी कहा जाता है, नवरात्रि उपवास भोजन में उपयोग किया जाने वाला एक ग्लूटेन फ्री अनाज है. कुट्टू में प्रोटीन, आवश्यक खनिज और विटामिन होते हैं, जो इसे डायबिटीज वाले लोगों के लिए आइडियल बनाते हैं. कुट्टू का पराठा बनाना आसान है जिसे आप दही के साथ पेयर कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

2. एलोवेरा जूस
जूस, एलोवेरा के सेवन के सबसे लोकप्रिय तरीकों में से एक है. आपको बस इतना करना है कि एक गिलास पानी, नमक, भुना जीरा और पुदीने के पत्तों के साथ कुछ एलोवेरा जेल मिलाएं और एक लंबे गिलास में परोसें. इसका स्वाद कड़वा हो सकता है, लेकिन इसके स्वास्थ्य लाभ आपको सकारात्मक रूप से प्रभावित करेंगे.

3. काला चना चाट
चने को रात भर के लिए भिगो दें, प्रेशर कुकर में डालें और उबाल लें. इसमें कुछ उबले हुए आलू और मसाला काला चना के साथ डालकर इसका स्वाद बढ़ा दें! आप इस चाट को अपने लंच बॉक्स में भी ले जा सकते हैं.

4. उबले अंडे को स्टिर-फ्राई करें
कई लोग तेल और मक्खन को कम करने के लिए आमलेट या तले हुए अंडे के बजाय उबले हुए अंडे चुनते हैं. अगर सादे उबले अंडे आपके काम के नहीं हैं, तो उबले हुए अंडे के साथ इस झट-पट स्टिर-फ्राई डिश को ट्राई करें. हालांकि, जब आप यह व्यंजन बनाते हैं, तो ध्यान रखें कि केवल एक बड़ा चम्मच तेल ही उपयोग किया जाए. तेल के उपयोग को कम करने के लिए आप इसे नॉन-स्टिक पैन में भी पका सकते हैं.

5. उपमा
यह ब्रेकफास्ट हमारी लिस्ट में सबसे सरल और सबसे लोकप्रिय नाश्ते में से एक है. उड़द की दाल, सूजी, दही और सब्जियों का मिश्रण प्रोटीन और फाइबर का खजाना है जो डायबिटीज मैनेजमेंट में मदद कर सकता है.

6. नीम की चाय
जबकि नीम के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, यह नॉन-इंसुलिन-डिपेंडेंट डायबिटीज रोगियों के लिए स्पेशली फायदेमंद है. सुबह उठकर सबसे पहले एक कप नीम की चाय से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है.

7. रागी डोसा
इस क्रिस्पी डोसे से कई तरह के लोकप्रिय पोषक तत्वों मिलते हैं. रागी और गेहूं अपने हाई फाइबर कंटेंट के लिए जाने जाते हैं, और डायबिटीज रोगियों के लिए यह एक बेहतरीनट पोषण पैकेज हो सकता है. अगर आपको लगता है कि स्वाद आपके लिए अच्छा नहीं है, तो इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए इसे कुछ चटनी के साथ मिलाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं