Gond Katira Drink Recipe: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखना सबसे रखना सबसे ज्यादा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोग ठंडे ड्रिंक्स की तलाश में रहते हैं, लेकिन बाजार के ड्रिंक्स (Drinks) कई बार सेहत के लिए सही नहीं होते. गोंड कतीरा रोज ड्रिंक ऐसा ही एक ड्रिंक है जो सोशल मीडिया पर आजकल वायरल हो रहा है. यह ड्रिंक न केवल शरीर को ठंडक देता है बल्कि पाचन (Digestion) और एनर्जी (Energy) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है.
क्या है गोंद कतीरा? (What Is Gond Katira)
गोंद कतीरा एक नेचुरल गोंद होता है, जिसे पेड़ों से प्राप्त किया जाता है. यह गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए पुराने समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है. जब इसे पानी में भिगोया जाता है तो ये तो यह फूलकर जेली जैसा हो जाता है और शरीर को हाइड्रेट (Hydrate) रखने में मदद करता है.
गोंद कतीरा ड्रिंक बनाने के लिए जरूरी सामग्री- (Ingredients For Making Gond Katira Drink)
- गोंड कतीरा- 2 चम्मच (रात भर भिगोया हुआ)
- सब्जा के बीज एक चम्मच- (15 मिनट भिगोये हुए)
- ठंडा फुल क्रीम दूध- 2 गिलास
- रोज़ सिरप या रूह अफ्जा- 4-5 चम्मच
- मिश्री या चीनी- 1-2 चम्मच स्वाद अनुसार
- बर्फ के टुकड़े- स्वाद अनुसार
यह भी देखें- Eye Care Tips: सिर्फ गाजर नहीं, ये 8 चीजें भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में करती हैं मदद
गोंद कतीरा ड्रिंक बनाने का आसान तरीका- (How To Make Gond Katira Drink)
- सबसे पहले गोंद कतीरा को पानी में भिगोकर रखें, ताकि वो अच्छे से फूल जाए.
- अब एक बड़े गिलास में भीगा हुआ गोंद कतीरा डालें.
- इसके बाद सब्जा के बीज मिलाएं फिर इसमें ठंडा दूध डालें और अच्छी तरह मिक्स करें.
- अब रोज़ सिरप या रूह अफ्जा डालकर स्वाद बढ़ाएं.
- सके बाद चीनी या मिश्री डालें और ऊपर से बर्फ डालकर ठंडा ठंडा सर्वे करें.
गोंद कतीरा ड्रिंक पीने के फायदे- (Benefits Of Drinking Gond Katira Drink)
गोंड कतीरा शरीर की गर्मी कम करता है और डिहाइड्रेशन (Dehydration) से बचाने में मदद करता है. वहीं सब्जा के बीज पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और रोज सिरप स्वाद को शानदार बनाता है.
अगर आप भी कुछ ठंडा और हेल्दी ट्राई करना चाहते हों तो गोंद कतीरा ड्रिंक एक बेहतरीन ऑप्शन है. जिन लोगों को अलर्जी या कोई खास बीमारी है, वे डॉक्टर की सलाह से ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें.
Watch Video: History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं