बारिश का मौसम ठंडी हवाएं ऐसे में मजेदार गर्म चीजें खाने का मजा ही कुछ और होता है. अगर आपसे कोई बोले की सूप पीना है या मोमोज खाना है तो आप दोनों में थोड़ा कंफ्यूज हो जाएंगे. क्योंकि दोनों ही चीजें मुंह में पानी ला देने के लिए काफी होती हैं. इसलिए इन दोनों में से किसी एक को चूज करना काफी मुश्किल है. तो आपकी इस मुश्किल का हल निकाल कर लाएं है शेफ संजीव कपूर. उन्होंने एक ऐसी रेसिपी शेयर की है जिसमें आप एक साथ सूप और मोमोज का मजा ले सकते हैं.
अगर आपको भी डिनर बनाते समय बिना ज्यादा मेहनत किए टेस्टी खाना है तो ये स्पाइसी मोमोज रेसिपी आपके काम आ सकती है. तो चलिए जानते हैं फटाफट मोमोज सूप की रेसिपी.
मोमोज सूप रेसिपी
सामग्री
- 4 चिकन मोमोज
- 2 हरी प्याज
- 1 फ्रेश लाल मिर्च
- 2 टेबलस्पून ऑयल
- 2 टेबलस्पून लहसुन ( बारीक कटा हुआ)
- नमक स्वादानुसार
- 2 कप चिकन स्टॉक
- गार्निश के लिए चिली ऑयल
रेसिपी
- सबसे पहले प्याज और लाल मिर्च को बारीक-बारीक काट लें.
- पैन में तेल गर्म करें, ध्यान रखें की पैन नॉनस्टिक होगा तो ज्यादा बेहतर है. अब तेल में लहसुन डालकर फ्राई करें जब तक वो गोल्डन ब्राउन ना हो जाए.
- अब इसमें हरी प्याज, लाल मिर्च और नमक डालकर सभी चीजों को कुछ देर तक फ्राई करें. ( लगभग 1-2 मिनट)
- अब इसमें चिकन स्टॉक डालकर मिक्स करें. एक उबाल आने के बाद इसमें मोमोज डालकर 6-8 मिनट कर पकाएं.
- इसे सर्विंग बाउल में ट्रांसफर करें, ऊपर से हरी प्याज और चिली ऑयल डालकर गार्निश करें और गर्मा-गर्म सर्व करें.
ये भी पढ़ें: चटपटा खाने की है क्रेविंग, लेकिन सेहत भी है प्यारी? मॉनसून के लिए 5 ऑयल-फ्री और क्रिस्पी स्नैक्स रेसिपीज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं