विज्ञापन

बिहार से हैदराबाद, भुवनेशनर समेत मुंबई और ओडिशा तक जाने वाली ट्रेनों का हुआ विस्तार, जानें टाइम टेबल

यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा रेलवे द्वारा चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने निर्णय लिया गया है.

बिहार से हैदराबाद, भुवनेशनर समेत मुंबई और ओडिशा तक जाने वाली ट्रेनों का हुआ विस्तार, जानें टाइम टेबल
बिहार से चलने वाली कई स्पेशल ट्रेन का हुआ विस्तार

सावन शुरू होते ही कांवड़ यात्रा से रेल यात्रा में काफी भीड़ जुट रही है. ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में  यात्रियों की अत्याधिक भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा रेलवे द्वारा चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने निर्णय लिया गया है. बता दें, बिहार से हैदराबाद, भुवनेश्वर और मुंबई जैसे स्थानों पर जाने वाले ट्रेनों का विस्तार किया गया है. रेलवे ने 4 जोड़ी ट्रेन का विस्तार किया है.

पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल

गाड़ी संख्या 03253/03254/03255 पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल - गया-कोडरमा- गोमो-रांची-बिलासपुर-रायपुर-नागपुर-काजीपेट के रास्ते पटना और चर्लपल्ली के मध्य चलायी जा रही स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है.  गाड़ी सं. 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल अब पटना से 03 अगस्त 2026 से 16 सितंबर 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को परिचालित की जाएगी. इसी तरह गाड़ी सं. 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल अब चर्लपल्ली से 05 अगस्त 2026 से 16 सितंबर 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी सं. 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल अब चर्लपल्ली से 07 अगस्त 2026 से 18 सितंबर 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी.

चर्लपल्ली-दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल

गाड़ी संख्या 07091/07092 चर्लपल्ली-दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल - डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर-बालाघाट-गोंदिया-बल्लारशाह-रामागुंडम-काजीपेट के रास्ते चर्लपल्ली और दानापुर के मध्य चलायी जा रही स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है.  गाड़ी संख्या 07091 चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल चर्लपल्ली से 01 अगस्त 2026 से 26 सितंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जाएगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 07092 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल दानापुर से 03 अगस्त 2026 से  28 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जाएगी.

रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल

गाड़ी संख्या 05557/05558 रक्सौल-लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल - सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू के रास्ते रक्सौल और लोकमान्य तिलक के मध्य चलायी जा रही स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है. गाड़ी सं. 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल अब रक्सौल से 04 अगस्त 2026 से 15 सितंबर 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जायेगी. इसी तरह गाड़ी सं. 05558 लोकमान्य तिलक-रक्सौल स्पेशल अब लोकमान्य तिलक से 06 अगस्त 2026 से 17 सितंबर 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को परिचालित की जायेगी.

पटना-खोरधा रोड जं.-पटना स्पेशल

गाड़ी संख्या 03230/03229 पटना-खोरधा रोड जं.-पटना स्पेशल - बख्तियारपुर-मोकामा -झाझा-आसनसोल-खड़गपुर-कटक-भुवनेश्वर के रास्ते पटना और खोरधा रोड जं. के मध्य चलायी जा रही स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है. गाड़ी सं. 03230 पटना-खोरधा रोड जं. स्पेशल अब पटना से 06 अगस्त 2026 से 27 अगस्त 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को परिचालित की जाएगी. इसी तरह गाड़ी सं. 03229 खोरधा रोड जं.-पटना स्पेशल अब खोरधा रोड जं. से 07 अगस्त 2026 से 28 अगस्त 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित की जाएगी.

यह भी पढ़ेंः Shravani Mela Train: देवघर में पूजा कर अब सीधे पहुंच सकते हैं अशोकधाम, रेलवे ने इस ट्रेन को दिया स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Train, Special Train, Indian Railways, Train Extension, Special Train Time Table
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com