विज्ञापन

सिर्फ 3 चीजों से झटपट तैयार करें अमरूद का खट्टा-मीठा जैम, ब्रेड से लेकर पराठे तक हर चीज लगेगी टेस्टी

बिना प्रिजर्वेटिव के घर पर बनाएं अमरूद का खट्टा-मीठा जैम, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका.

सिर्फ 3 चीजों से झटपट तैयार करें अमरूद का खट्टा-मीठा जैम, ब्रेड से लेकर पराठे तक हर चीज लगेगी टेस्टी
अमरूद से जैम कैसे बनाएं.
NDTV

अमरूद खाना भला किसे पसंद नहीं है. सर्दी का मौसम आते ही बाजार में हरे-हरे अमरूद दिखने लगते हैं. अगर आप भी अमरूद से कुछ स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, जिसे बड़े से लेकर बच्चे तक खाना पसंद करें, तो अमरूद का जैम परफेक्ट है. बाजार वाले जैम में कलर और केमिकल का डर रहता है. लेकिन घर पर आप एकदम शुद्ध और स्वादिष्ट तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं अमरूद जैम बनाने की आसान रेसिपी.

अमरूद का जैम क्यों है खास? 

अमरूद का जैम बाकी जैम से थोड़ा अलग होता है. इसमें खट्टा और मीठा दोनों स्वाद एक साथ आते हैं. आम का जैम सिर्फ मीठा होता है, संतरे का जैम थोड़ा कड़वा लगता है, लेकिन अमरूद का जैम खट्टा-मीठा होता है. इसीलिए ये ब्रेड पर भी अच्छा लगता है और पराठे के साथ भी.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे बनाएं अमरूद का जैम- 

सामग्री-

  • पके हुए अमरूद 
  • चीनी 
  • नींबू का रस

विधि-

  1. सबसे पहले अमरूद को अच्छे से धो लीजिए. अब इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.
  2. बीज निकालने की जरूरत नहीं है, बीज के साथ ही जैम अच्छा बनता है. अब कटे हुए अमरूद को एक कड़ाही में डालिए और इसमें आधा कप पानी डालकर धीमी आंच पर पकाइए. 
  3. 8-10 मिनट में अमरूद एकदम नरम हो जाएंगे. अब इन्हें थोड़ा ठंडा करके मिक्सी में पीस लीजिए. 
  4. अगर आपको बीज पसंद नहीं हैं, तो पीसने के बाद इसे एक छलनी से छान लीजिए. छानने से जैम एकदम चिकना बनेगा,
  5. अमरूद को ज्यादा देर मत पकाइए, वरना उसका हरा रंग चला जाएगा और जैम काला सा लगेगा. 
  6. अब पिसे हुए अमरूद के पल्प को फिर से कड़ाही में डालिए. इसमें 1 कप चीनी डालकर धीमी आंच पर पकाइए.
  7. चीनी डालने के बाद इसे लगातार चलाते रहिए, वरना नीचे से लग जाएगा. 10-12 मिनट में ही जैम गाढ़ा होने लगेगा.
  8. अब इसमें 1 चम्मच नींबू का रस डाल दीजिए. नींबू का रस डालने से जैम का रंग अच्छा रहता है और ये जल्दी खराब भी नहीं होता. 
  9. जैम बनकर तैयार है इसे आप पराठे, ब्रेड के साथ खा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- 5 क‍िलो गाजर इस ट्र‍िक से म‍िनटों में जाएगी घ‍िस, फ‍िर गाजर का हलवा चुटक‍ियों में हो जाएगा तैयार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrud Ka Achar Recipe, Amrood Recipes, Guava Jam Recipe, JAM Kaise Banta Hai, Homemade Jam In Minutes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com