विज्ञापन

अंडा या पनीर? हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट के लिए दोनों में कौन है बेहतर

क्या आप भी ऐसे ब्रेकफास्ट की तलाश कर रहे हैं, जो प्रोटीन में हाई और कैलोरी में लो हो तो आप अपनी डाइट में अंडे और प्रोटीन को शामिल कर सकते हैं.

अंडा या पनीर? हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट के लिए दोनों में कौन है बेहतर
प्रोटीन के लिए क्या खाएं अंडा या पनीर.
NDTV

भारतीय किचन में अंडे और पनीर दोनों को ही सबसे पॉपुलर फूड्स में गिना जाता है. ये दोनों ही चीजें बेहद वर्टाइल हैं, पेट भरने वाली हैं और डेली के खाने में आसानी से शामिल की जा सकती हैं. लेकिन जब बात आती है प्रोटीन, कैलोरी और कुल पोषण (Nutritional Value) की, तो इनमें से बेहतर कौन सा है? ये सवाल हमेंशा परेशान करता है. अगर आप भी इसका जवाब जानना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं जवाब.

किससे मिलता है कितना प्रोटीन- How Much Protein Do They Provide?

Latest and Breaking News on NDTV

Photo: Unsplash

​पहली नज़र में पनीर का पलड़ा भारी नजर आता है. ICMR-NIN (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन) की इंडियन फूड कंपोजीशन टेबल के अनुसार:

  • ​100 ग्राम अंडा: ~13.3 ग्राम प्रोटीन | ~147 कैलोरी
    ​100 ग्राम पनीर: ~18.9 ग्राम प्रोटीन | ~258 कैलोरी

​इसका मतलब यह है कि प्रति 100 ग्राम पनीर से आपको ज्यादा प्रोटीन मिलता है. हालांकि, सेहत के समीकरण में प्रोटीन अकेला नहीं है खास तौर पर तब जब आप अपनी डाइट में पोर्शन साइज और कुल कैलोरी इंटेक पर ध्यान दे रहे हों.

ये भी पढ़ें-  High Protein Meal: वजन घटाने के लिए ही नहीं, जिम लवर्स के लिए भी परफेक्ट है 21 ग्राम प्रोटीन से भरपूर ये दलिया

​सिर्फ प्रोटीन ही सब कुछ नहीं है- (It's Not Just About Protein)

​प्रोटीन के साथ-साथ फैट और कैलोरी भी बहुत मायने रखते हैं. ICMR-NIN का डेटा यह भी बताता है:

  • ​100 ग्राम अंडा: ~10 ग्राम फैट
  • ​100 ग्राम पनीर: ~14.8 ग्राम फैट

​पनीर में फैट और कैलोरी की मात्रा भी अधिक होती है. आपके फिटनेस गोल्स क्या हैं, इसके आधार पर यह बात आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है.

​वेजिटेरियन के बीच पनीर क्यों है इतना पॉपलुर? Why Paneer Remains A Favourite Among Vegetarians

Latest and Breaking News on NDTV

Photo: Unsplash

​हालांकि, इसे बनाने के तरीके के आधार पर इसका न्यूट्रिशन बदल सकता है. फुल-फैट (Full-fat) पनीर में प्राकृतिक रूप से कैलोरी ज्यादा होती है, और अगर इसे बनाते समय बटर (Butter) या तेल का ज्यादा इस्तेमाल किया जाए, तो कैलोरी और भी बढ़ जाती है

​किससे पेट पेट लंबे समय तक भरा रहता है? (Which One Keeps You Fuller)

​प्रोटीन से भरपूर ब्रेकफास्ट भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है, लेकिन क्या इनमें से किसी एक का पलड़ा भारी है? 'Appetite' जर्नल में पब्लिश एक रैंडमाइज्ड क्रॉसओवर स्टडी में समान प्रोटीन और एनर्जी वाले अंडों और कॉटेज चीज के स्नैक्स की तुलना की गई. रिसर्चर्स ने पाया कि भले ही दोनों फूड्स का पाचन अलग तरीके से होता है, लेकिन पार्टिसिपेंट (Participants) ने पेट भरने (Satiety) का अहसास लगभग एक जैसा ही महसूस किया.
​इसके अलावा, 'Journal of the American College of Nutrition' की एक अन्य स्टडी के मुताबिक, अधिक वजन और मोटापे से ग्रस्त लोगों ने समान कैलोरी वाले ब्रेड ब्रेकफास्ट की तुलना में अंडे वाला ब्रेकफास्ट करने के बाद खुद को ज्यादा भरा हुआ महसूस किया और लंच के खाने में कम कैलोरी का सेवन किया.

आपको किसे चुनना चाहिए? (Which Should You Choose)

Latest and Breaking News on NDTV

Photo: Unsplash

​अंडे आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं यदि आप चाहते हैं-

  • एक ऐसा प्रोटीन सोर्स जिसमें कैलोरी कम हो
  • ​झटपट और आसानी से तैयार होने वाला ब्रेकफास्ट
  • ​प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर न्यूट्रिएंट-डेंस फूड

​पनीर आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है यदि आप चाहते हैं-

  • प्रति 100 ग्राम ज्यादा प्रोटीन
  • ​एक वेजिटेरियन प्रोटीन सोर्स
  • ​ऐसा इंग्रीडिएंट जो चीला, भुर्जी और सैंडविच जैसी डिशेज में आसानी से फिट बैठ जाए.

अगर सिर्फ प्रोटीन पर फोकस किया जाए, तो पनीर आगे निकल जाता है. लेकिन जो लोग कैलोरी को कंट्रोल में रखते हुए अपना प्रोटीन इंटेक बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए अंडे ज्यादा प्रैक्टिकल और डेली के लिए आसान ऑप्शन हो सकते हैं.

बेहतर ऑप्शन इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी डाइट का गोल क्या हैं, आप कितना खाते हैं और आपके फिटनेस गोल्स क्या हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि ये दोनों ही आपके हेल्दी ब्रेकफास्ट का हिस्सा बन सकते हैं!

ये भी पढ़ें- Watch Video: सिर्फ 2 चीज़ों से 15 मिनट में बनाएं टेस्टी नाश्ता, बच्चे से लेकर बड़े तक करेंगे पसंद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eggs, Paneer, Protein, Eggs Vs Paneer, High-Protein Breakfast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com