- मूंग दाल से कई तरह की रेसिपीज बनाई जा सकती हैं.
- मूंग दाल को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है.
- मूंग दाल चीला एक हेल्दी ब्रेकफास्ट है.
Moong Dal Recipes And Benefits In Hindi: दाल को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. दाल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. लेकिन कई दालें ऐसी हैं जिन्हें लिस्ट में सबसे पहले रखा जाता है. आज हम बात कर रहे हैं मूग दाल की. आपको बता दें कि मूंग की दाल में कॉपर, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन, विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी -6, नियासिन, थायमिन पाया जाता है. जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. तो अगर आप भी ऐसी रेसिपी की तलाश कर रहे हैं जो मूंग दाल से बनी हो तो हमने आपको कवर किया है नीचे देखें रेसिपी-
स्वाद और सेहत से भरपूर हैं मूंग दाल से बनने वाली ये रेसिपी- Here Are 5 Best Healthy And Tasty Moong Dal Recipes:
1. मूंग दाल की खिचड़ी-
भारतीय खाने की बात जब भी आती है तो उनमें से एक नाम खिचड़ी का भी शामिल है. मूंग की दाल (छिलके वाली) और चावल मिलाकर बनाई जाने वाली ये रेसिपी सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Nariyal Pani Idli: रवा इडली, रागी इडली नहीं, इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है नारियल पानी इडली, जिसने भी देखा वह देख कर...

2. मूंग दाल वड़ा-
यह टेस्टी स्नैक हरी मूंग दाल से बनाया जाता है. वड़ा एक शानदार ईविंग स्नैक है. इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
ये भी पढ़ें- Soaked Cashew Benefits: दूध में रातभर भिगोकर रखें काजू, सुबह खाली पेट करें सेवन मिलेंगे ये कमाल के फायदे
3. मूंगदाल पूरी-
यह एक स्वादिष्ट रेसिपी है. जिसे मूंग की दाल, आटा और कई मसालों के साथ बनाया जाता है. आप इस पूरी को ईविंग स्नैक के रूप में अपनी चाय के साथ पेयर कर सकते हैं. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
4. मूंगदाल चिप्स-
चिप्स भला किसे पसंद नहीं. लेकिन कई लोग हेल्थ की वजह से इसे खाने से बचते हैं. लेकिन अगर हम कहें कि आप इसे हेल्थ की चिंता किए बिना भी खा सकते हैं. जी हां मूंग दाल से बनी चिप्स को स्वाद और सेहत से भरपूर माना जाता है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
5. मूंग दाल चीला-
ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो आप मूंग दाल चीला रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए दाल के मिश्रण को पनीर और सब्जियों के साथ भरकर, क्रिस्पी फ्राई किया जाता है. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं