Javelin War in Commonwealth Games 2026 :नीरज चोपड़ा एक बार फिर इतिहास रचने की कोशिश करेंगे. नीरज आखिरी बार 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में उतरे थे. तब उन्होंने 86.47 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था. इस बार नीरज के सामने तीन ऐसे एथलीट होंगे जिसके खिलाफ भारत के इस खिलाड़ी को अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा. जैवलिन थ्रो के क्वालिफाइंग राउंड में दुनिया भर के 18 एथलीट अपना बेस्ट थ्रो करके आखिरी 12 में जगह बनाना चाहेंगे. आखिरी 12 एथलीट फाइनल में पहुंचे.

Neeraj Chopra with Arshad Nadeem and Anderson Peters Getty
Photo Credit: Getty
श्रीलंका के रुमेश थरंगा सबसे बड़ा खतरा, करियर की शुरुआत एक तेज गेंदबाज के तौर पर की
श्रीलंका के शानदार खिलाड़ी रुमेश थरंगा पथिराज एक मजबूत दावेदार के तौर पर स्टेडियम में उतर रहे हैं. उन्होंने इस सीजन में 92.62 मीटर का जबरदस्त वर्ल्ड-लीडिंग थ्रो करके ग्लोबल सर्किट पर अपना दबदबा बनाया है. अपने करियर की शुरुआत एक तेज गेंदबाज के तौर पर करने के बाद, थरंगा ने साल 2017 में जैवलिन थ्रो को अपनाया और तब से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. अब CWG 2026 से पहले नीरज और नदीम दोनों की तैयारी में कुछ कमी है, वहीं रुमेश थरंगा ने पिछले महीने रोम में गोल्डन गाला डायमंड लीग मीट में 92.69 मीटर का ज़ृबरदस्त थ्रो करके नीरज और नदीम को चेतावनी दे दी है. यह 2026 सीजन में दुनिया का सबसे लंबा थ्रो भी है.

रुमेश थरंगा की सबसे अच्छी बात ये है कि 2026 में उनका लगातार अच्छा प्रदर्शन रहा है. दियागामा में 89.37 मीटर, किप कीनो क्लासिक में 89.28 मीटर, और दोहा डायमंड लीग में 88.68 मीटर के थ्रो के साथ खिताब जीतने में सफल रहे थे. रुमेश ने इन्हीं टूर्नामेंट में नीरज को तीन स्थान पीछे छोड़ दिया था. इससे पहले, पथिरागे वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाले पहले श्रीलंकाई पुरुष जैवलिन थ्रोअर बने थे, जहां वे 2025 में सातवें स्थान पर रहे थे. उसी साल, रुमेश थरंगा ने साउथ एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल भी जीता था.
अरशद नदीम पर रहेगी नजर
रुमेश थरंगा और नीरज चोपड़ा को पाकिस्तान के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम से कड़ी टक्कर मिलेगी, जो डिफेंडिंग कॉमनवेल्थ चैंपियन के तौर पर मैदान में उतर रहे हैं. उनके नाम बर्मिंघम गेम्स का 90.18 मीटर का रिकॉर्ड भी दर्ज है
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 नीरज चोपड़ा भाला फेंक के क्वालिफिकेशन राउंड
- मेंकैमरून मैकएंटायर (ऑस्ट्रेलिया)
- कीशॉन स्ट्रेचन (बहामास)
- बेन ईस्ट (इंग्लैंड)
- एंडरसन पीटर्स (ग्रेनेडा)
- नीरज चोपड़ा (भारत)
- रोहित यादव (भारत)
- यश वीर सिंह (भारत)
- एल्विस ग्राहम (जमैका)
- जूलियस येगो (केन्या)
- चिनेचेरेम नन्नमदी (नाइजीरिया)
- अरशद नदीम (पाकिस्तान)
- मुहम्मद यासिर (पाकिस्तान)
- लैकोना गेरेगा (पापुआ न्यू गिनी)
- डौ स्मिट (साउथ अफ्रीका)
- रुमेश थरंगा पथिरागे (श्रीलंका)
- सुमेधा रणसिंघे (श्रीलंका)
- केशोर्न वालकॉट (त्रिनिदाद और टोबैगो)
- उसुफ़ोनो एनेली (तुवालु)
CWG 2026 में पुरुषों की जैवलिन इवेंट का शेड्यूल
| तारीख | स्टेज | समय |
| जुलाई 20 | जैवलिन थ्रो के क्वालिफाइंग राउंड | 2:55 PM |
| 1 अगस्त | पुरुषों की जैवलिन थ्रो फ़ाइनल | रात 12:45 बजे |
ये भी पढ़ें- CWG 2026: जैवलिन में नीरज चोपड़ा-अरशद नदीम होंगे आमने-सामने, आंकड़ों से समझिए किसके भाले में है कितना दम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं