Weight Loss Roties: बढ़ते वजन पर कंट्रोल करना मुश्किल होता है. बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं, लेकिन फिर भी कई बार कामयाबी नहीं मिल पाती. बढ़ते वजन को कम करने के लिए सही डाइट असरदार साबित हो सकती है. अगर आप अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करते हैं, जिनमें फैट और कैलोरी कम है तो आप वजन पर कंट्रोल रख सकते हैं. कुछ रोटियां इसमें असरदार हो सकती है. इन रोटियों को डाइट में शामिल करते हैं तो एक्स्ट्रा वेट को कम किया जा सकता है.
वजन कम करने के लिए इन आटा को करें डाइट में शामिल (Add these 4 flours to your diet for healthy and effective weight loss)
गेहूं की रोटी
प्रति रोटी लगभग 70-80 कैलोरी होती है. इसमें अच्छी मात्रा में आहार फाइबर, बी विटामिन और मिनरल्स होते हैं. जो लोग आसानी से मिल जाने वाली और पोषक तत्वों से भरपूर रोटी बनाना चाहते हैं गेहूं की रोटी को डाइट में शामिल करें.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
रागी की रोटी
रागी के आटे से बनी रोटी में प्रति रोटी लगभग 80-90 कैलोरी होती है. इसमें कैल्शियम, डायटरी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है. ये उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें अतिरिक्त कैल्शियम सेवन की आवश्यकता है. वे लोग जो समग्र पोषण, हड्डियों के स्वास्थ्य और डायबिटीज मैनेजमेंट पर ध्यान देते हैं, उनके लिए ये एकदम परफेक्ट हैं.
यह भी पढ़ें : Explainer: अगले 3 दिन आसमान से बरसेगी आग, 30 मई तक सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है गर्मी, बचे रहने के लिए पढ़ें
मल्टीग्रेन रोटी
मल्टीग्रेन रोटी में प्रति रोटी लगभग 80-100 कैलोरी होती है. अलग-अलग अनाजों की ये रोटी ढेरों पोषक तत्वों से भरपूर होती है. खासकर फाइबर, विटामिन और खनिज. वजन घटाने के लिए ये सबसे अच्छा विकल्प है.
ज्वार की रोटी
ज्वार की रोटी में प्रति रोटी लगभग 50-60 कैलोरी होती है. ये ग्लूटेन-मुक्त, डायटरी फाइबर में हाई और ग्लाइसेमिक इंडेक्स में कम होता है. ग्लूटेन संवेदनशीलता वाले व्यक्ति और हाई शुगर वालों में ये कैलोरी मैनेज करने में मददगार होती है. इसलिए, ज्वार की रोटी अपनी लो कैलोरी काउंट, उच्च फाइबर सामग्री और ग्लूटेन-फ्री प्रकृति के कारण सबसे अच्छा विकल्प है. ये पेट भरा हुआ रखती है, शुगर पर भी कंट्रोल करती है और पाचन के लिए भी अच्छी मानी जाती है. वजन घटाने में भी ये काफी कारगर है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं