विज्ञापन

दिल्ली में GRAP-1 लागू होने के बाद DMRC का बड़ा ऐलान, 22 अक्टूबर से मेट्रो ट्रेन लगाएगी 20 ज्यादा फेरे

DMRC प्रदूषण के खिलाफ कई फैसले लिए हैं. DMRC ने अपने निर्माण स्थलों और आसपास के इलाकों में धूल और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एंटी-पॉल्यूशन अभियान को और तेज कर दिया है.

दिल्ली में GRAP-1 लागू होने के बाद DMRC का बड़ा ऐलान, 22 अक्टूबर से मेट्रो ट्रेन लगाएगी 20 ज्यादा फेरे
GRAP-1 के बीच दिल्ली मेट्रो ने दी बड़ी राहत
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • दिल्ली में GRAP-1 लागू होने के बाद DMRC ने बड़ा फैसला लिया है.
  • 22 अक्टूबर से दिल्ली मेट्रो की ट्रेन 20 अतिरिक्त फेरे लगाएगी.
  • दिल्ली मेट्रो ने प्रदूषण के खिलाफ अभियान को तेज कर दिया है.

दिल्ली-NCR में लागू हुए GRAP-1 को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने प्रदूषण से निपटने के लिए बड़ा फैसला लिया है. दिल्ली मेट्रो ने लोगों को खुद के वाहन का इस्तेमाल करने के बजाए मेट्रो ट्रेन के उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया है. इसके तहत DMRC कल यानी 22 अक्टूबर 2026 से वर्किंग डेज (सोमवार से शुक्रवार) पर 20 ज्यादा ट्रेन ट्रिप्स चलाएगी. इसके अलावा DMRC प्रदूषण के खिलाफ कई फैसले लिए हैं. DMRC ने अपने निर्माण स्थलों और आसपास के इलाकों में धूल और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एंटी-पॉल्यूशन अभियान को और तेज कर दिया है.

मेट्रो ट्रेन 20 ज्यादा फेरे लगाएगी

प्रदूषण को काबू में करने के लिए दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पर 22 अक्टूबर से रोजाना 20 अतिरिक्त ट्रिप्स चलाएगी. DMRC का मानना है कि इससे ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी गाड़ियों को छोड़कर मेट्रो का इस्तेमाल करेंगे, जिससे सड़कों पर गाड़ियों का दबाव कम होगा और जहरीले धुएं और जाम पर लगाम लगेगी.

निर्माण स्थलों पर धूल-रोधी उपायों में सख्ती

मेट्रो निर्माण कार्यों और आसपास के इलाकों में धूल के स्तर को घटाने के लिए DMRC कई बड़े कदम उठा रही है. DMRC के इंजीनियर निर्माण स्थलों और आसपास की सड़कों का गंभीरता से जांच करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले सामान सही तरीके से ढका हुआ है. निर्माण स्थलों के अंदर धूल को कम करने, आसपास की सड़कों से धूल हटाने तथा फुटपाथों और रोड डिवाइडरों से कचरा साफ करने का काम तेजी से किया जाएगा.

250 से अधिक एंटी-स्मॉग गन तैनात

मौजूदा समय में दिल्ली की लगभग 31 किलोमीटर लंबी सड़कें DMRC के अस्थायी अधिकार क्षेत्र में हैं, जिन्हें मेट्रो निर्माण कार्य को सुचारु बनाने के लिए लिया गया है. शहर में धूल से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए DMRC इनमें से ज्यादातर सड़कों की मरम्मत पहले ही पूरी कर चुकी है. इसके अलावा DMRC के निर्माण स्थलों, स्टेशनों और कार्यालय भवनों पर 250 से अधिक एंटी-स्मॉग गन (Anti-Smog Guns) और मिस्ट गन लगाई गई हैं. 

यह भी पढ़ें | नमो भारत के 3 साल: दिल्ली NCR में रैपिड रेल के 10 नए रूट बनेंगे , मेट्रो से 3 गुना तेज हाईस्पीड कनेक्टिविटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro, DMRC, GRAP-1 In Delhi, DMRC Latest News, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com